Akanksha dubey News: आकांक्षा दुबे की मौत पर बड़ा अपडेट आया है। मुख्य आरोपी समर सिंह के साथी संदीप सिंह के मोबाइल से पुलिस ने डेटा रिकवर कर लिया है। उसके मोबाइल से कई लड़कियों के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो मिले। करीब 300-400 लड़कियों के फोटो और वीडियो संदीप से मोबाइल से मिले है। संदीप के साथ ही आकांक्षा मौत वाली रात पार्टी से लौटी थी और संदीप ही उसे होटल के कमरे तक छोड़ने आया था।

  • आकंक्षा का मोबाइल अभी नहीं खुल सका है
  • संदीप सिंह के फोन से कई राज खुले
  • पुलिस सभी पहलूओंं पर जांच कर रही

पूरे 17 मिनट तक संदीप, आकांक्षा के कमरे में रहा था। हालांकि आकांक्षा के मोबाइल को पुलिस अभी तक अनलॉक नहीं कर पाई है। आकांक्षा का मोबाइल फिंगर प्रिंट से खुलता था जिसे पुलिस खोलने की कोशिश कर रहीं है लेकिन सफलता नहीं मिली है। समर सिंह को पुलिस ने गाजियाबाद से गिरफ्तार किया था, उसके साथ तीन और लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

समर ने मुंबई में फ्लैट दिलाया

समर सिंह से पुलिस ने सात घंटे तक न्यायिक हिरासत में पूछताछ किया। समर सिंह ने आकांक्षा को मुंबई में फ्लैट दिलाया था। समर ने यह भी कहा कि कार और आईफोन भी उसने आकांक्षा को गिफ्ट किया था। आकांक्षा की मां मधु दुबे का कहना है की समर, आकांक्षा को डरता था, टार्चर करता था और आकांक्षा के पैसों पर भी कब्चा करके रखता था। आकांक्षा दुबे के वकील लगातार इस कोशिश में है कि समर सिंह के खिलाफ मजबूत मामला बनाया जाए जिससे उसे कड़ी से कड़ी सजा मिले। आकांक्षा के वकील शंशाक शेखर ने कहा कि अगर मोबाइल की जांच ठीक सही से किए जाए तो पूरे तथ्य सामने आएगा।

वही पूछताछ को दौरान समर सिंह रोने लगा, उसका कहना था कि उसे फंसाया जा रहा है। समर सिंह का कहना है कि जिस दिन आकांक्षा ने आत्महत्या की उस दिन वह गोरखपुर में था। समर सिंह को सोमवार को फिर से कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस तीन दिन की रिमांड कोर्ट से मांगने वाली है। पुलिस कई पहलूओं पर मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़े-