होम / Annu Kapoor Health: सीने में तकलीफ के बाद अन्नु कपूर को अस्पताल में कराया गया भर्ती , फिलहाल हालत स्थिर

Annu Kapoor Health: सीने में तकलीफ के बाद अन्नु कपूर को अस्पताल में कराया गया भर्ती , फिलहाल हालत स्थिर

Gaurav Kumar • LAST UPDATED : January 26, 2023, 9:37 pm IST

अन्नु कपूर स्वास्थ्य (Annu Kapoor was admitted in cardiology under Dr Sushant Wattal and his health is stable now and he is recovering well) : सीने में तकलीफ के बाद उन्हें दिल्ली के गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्नू कपूर 90 के दशक के अंत में संगीत कार्यक्रम ‘अंताक्षरी’ होस्ट करने के लिए सबसे लोकप्रिय थे।

अभी हालत स्थिर- डॉ अजय स्वरूप

अनुभवी और मशहूर फिल्म और टीवी एक्टर अन्नु कपूर को आज गुरुवार को सीने में तकलीफ के बाद दिल्ली के गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बीच में ऐसी भी खबरें आ रही थी कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा था जिसकी पुष्टि सर गंगा राम अस्पताल में उनका इलाज कर रहे डॉक्टर ने नहीं की है। डॉक्टर ने कहा कि अन्नु कपूर की हालात अब स्थिर हैं और वह ठीक हो रहे हैं। कार्डियोलॉजी विभाग के डॉक्टर नियमित रूप से उनके स्वास्थ्य का इलाज, निरीक्षण और निगरानी कर रहे हैं।

सर गंगा राम अस्पताल में प्रबंधन के अध्यक्ष डॉ अजय स्वरूप के अनुसार, “श्री कपूर को छाती की समस्या के लिए भर्ती कराया गया था। उन्हें कार्डियोलॉजी में डॉ सुशांत वट्टल के तहत भर्ती कराया गया था। वह वर्तमान में स्थिर हैं और ठीक हो रहे हैं।”

टीवी और फिल्मों में काफी अनुभव

अन्नू कपूर 90 के दशक के अंत में संगीत कार्यक्रम अंताक्षरी होस्ट करने के लिए सबसे लोकप्रिय थे। टीवी में आने से पहले ही उन्होंने बॉलीवुड में काम किया था। मिस्टर इंडिया (1987), तेजाब (1988), राम लखन (1990), घायल (1990), हम (1991) और डर (1993) में उन्हें दर्शकों ने काफी पसंद किया था जिससे कपूर काफी लोकप्रिय हो गए थे। 2012 में आई फिल्म विक्की डोनर में डॉ बलदेव चड्ढा के किरदार को सबसे ज्यादा पंसद किया जाता है। उनकी आखिरी हिंदी फिल्मों ‘चेहरे’ थी  जो 2021 में रिलीज़ हुई थी। अन्नु कपूर अब ड्रीम गर्ल 2 में आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे के साथ नजर आएंगे। कपूर ने ड्रीम गर्ल में आयुष्मान के ऑन-स्क्रीन पिता की भूमिका निभाई थी। राज शांडिल्य द्वारा निर्देशित सीक्वल इस साल के अंत में 29 जून को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT