ADVERTISEMENT
होम / Top News / बिहार के राज्यपाल की तबीयत बिगड़ी, उपचार के लिए भेजे गए दिल्ली

बिहार के राज्यपाल की तबीयत बिगड़ी, उपचार के लिए भेजे गए दिल्ली

BY: Mohit Saini • LAST UPDATED : September 23, 2022, 12:54 pm IST
ADVERTISEMENT
बिहार के राज्यपाल की तबीयत बिगड़ी, उपचार के लिए भेजे गए दिल्ली

Bihar Governor Fagu Chauhan Health Deteriorated

इंडिया न्यूज़, (Bihar Governor Fagu Chauhan Health) : बिहार के राज्यपाल फागू चौहान की अचानक तबीयत खराब हो गई। तबीयत बिगड़ने के पश्चात् उनको गुरुवार आधी रात उन्हें पटना के IGIMS हॉस्पिटल में एडमिट में कराया गया था। वहीं जानकारी दें दे अब उन्हें अच्छे उपचार के लिए एयर एंबुलेंस के द्वारा पटना से दिल्ली ले जाया जा रहा है। उनके उपचार की संभावना दिल्ली के एम्स में जताई जा रही है। उनके साथ डॉक्टरों की टीम भी दिल्ली जा रही है।

2019 से बिहार के राज्यपाल

पटना के IGIMS में इलाज कर रहे डॉक्टर ने बताया कि उनकी हेल्थ को लेकर कोई टेंशन की बात नहीं है। फिलहाल उनकी हेल्थ में काफी सुधार है। फागू चौहान 2019 से बिहार के राज्यपाल हैं। वहीं 74 साल के चौहान मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। उनका जन्म 1948 में यूपी के आजमगढ़ में हुआ था। यूपी के 17वें विधानसभा चुनाव में वह सबसे ज्यादा मतों से जीतने वाले विधायक थे।

ये भी पढ़े : सांसद कार्तिक शर्मा ने बाबा कालिदास स्वामी कृष्णानंद से लिया आशीर्वाद

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Tags:

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT