ADVERTISEMENT
होम / Top News / ShivSena: क्या साथ आएंगे शिवसेना के दोनों गुट? महाराष्ट्र की राजनीतिक गलियारों में मची हलचल

ShivSena: क्या साथ आएंगे शिवसेना के दोनों गुट? महाराष्ट्र की राजनीतिक गलियारों में मची हलचल

BY: Roshan Kumar • LAST UPDATED : August 11, 2023, 11:37 am IST
ADVERTISEMENT
ShivSena: क्या साथ आएंगे शिवसेना के दोनों गुट? महाराष्ट्र की राजनीतिक गलियारों में मची हलचल

ShivSena

India News (इंडिया न्यूज़), ShivSena, मुंबई: राजनीति में कब क्या हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता. एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे का साथ छोड़ दिया और बीजेपी के साथ मिल गए। एकनाथ शिंदे ने जब उद्धव ठाकरे का साथ छोड़ा तो महाराष्ट्र की राजनीति में खूब घमासान मचा। संजय राउत ने तो यहां एक नारा दिया था। अब तक बैठोगे गुवाहटी में, एक दिन तो आना होगा चौपाटी पे। इन सब बाद भी शिंदे ने शिवसेना का तोड़ दिया और बीजेपी के साथ सीएम बन गए।

  • कई नेता साथ आकर मिल रहें है
  • तरह-तरह की चर्चा हो रही
  • महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल

अब फिर शिंदे गुट और उद्वव गुट के नेताओं को एक साथ देखा गया। घटना कल्याण की है। एक भूमिपूजन कार्यक्रम में ये दोनों गुट एक साथ दिखाई दिए। कल्याण के परनाका इलाके में भूमिपूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम के दौरान उद्धव ठाकरे और शिंदे गुट के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। इस अवसर पर शिवसेना विधायक विश्वनाथ भोईर, कल्याण शहर प्रमुख के साथ-साथ उद्धव ठाकरे समूह के उप-नगर आयोजक, शाखा प्रमुख और कई शिवसैनिक कार्यकर्ता उपस्थित थे। इसके बाद तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई है।

क्या बोले शिवसेना विधायक?

शिवसेना विधायक विश्वनाथ भोईर ने इस समूह के राजनीति के लिए एकजुट होने की बात पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि पश्चिम में कोई कल्याण नहीं है। विधायक विश्वनाथ भोईर ने एनसीपी विधायक जितेन्द्र आव्हाड की कड़ी आलोचना की। जितेंद्र आव्हाड ने लव जिहाद के मामले में सरकार की आलोचना की थी। महराष्ट्र की राजनीति में यह कयास लगाया जा रहा है कि शायद शिंदे गुट और उद्वव गुट एक हो सकते है।

यह भी पढ़े-

Tags:

Eknath ShindeKalyanMaharashtraMaharashtra newsUddhav Thackerayउद्धव ठाकरेएकनाथ शिंदेमहाराष्‍ट्रमहाराष्ट्र समाचार

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT