होम / C295 AirBus: भारत के C295 एयरबस विमान की पहली उड़ान सफल, साल के अंत तक वायुसेना में होगा शामिल

C295 AirBus: भारत के C295 एयरबस विमान की पहली उड़ान सफल, साल के अंत तक वायुसेना में होगा शामिल

Roshan Kumar • LAST UPDATED : May 8, 2023, 2:02 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़), C295 AirBus, दिल्ली: भारत के पहले C295 ने अपनी पहली उड़ान सफलतापूर्वक पूरी कर ली है, विमान को 5 मई को स्पेन के सेविले में उड़ाया गया था। स्पेन के समयानुसार सुबह सुबह 11:45 बजे इसे उड़ाया गया था। तीन घंटे बाद इसने अपनी उड़ान पूरी कर ली। विमान का संचालन करने वाली कंपनी एयसबस ने यह जानकारी दी। एयसबस के अनुसार यह उड़ान इस साल के अंत तक इस साल के अंत तक भारत को विमान डिलीवरी की दिशा में मील का पत्थर है।

  • वडोदरा में बनाया जाएगा
  • टाटा के साथ मिलकर बनाएगी एयरबस
  • परिचालन क्षमताओं में होगा सुधार

एयरबस डिफेंस में मिलिट्री एयर सिस्टम्स के प्रमुख जीन-ब्राइस ड्यूमॉन्ट ने कहा कि यह पहली उड़ान पहले मेक इन इंडिया एयरोस्पेस कार्यक्रम के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि का प्रतिनिधित्व करती है। भारतीय वायु सेना के दुनिया में C295 का सबसे बड़ा ऑपरेटर बनने के साथ, यह कार्यक्रम भारतीय वायु सेना (IAF) की परिचालन क्षमताओं में सुधार करने की हमारी प्रतिबद्धता का उदाहरण है।

खराब रनवे से भी उड़ान

C-295MW, एक उन्नत 5-10 टन क्षमता का एक परिवहन विमान जो भारतीय वायुसेना की रसद क्षमताओं को मजबूत करेगा। इसमें त्वरित प्रतिक्रिया और सैनिकों और कार्गो को पैरा-ड्रॉप करने के काम में माहिर होता है। खराब और उगड़ काबड़ रनवे से भी यह उड़ान भरने में सक्षम है। विमान का इस्तेमाल नागरिक उद्देश्यों के लिए भी किया जा सकता है।

21,935 करोड़ की परियोजना

अक्टूबर 2022 में, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के वड़ोदरा में इस विमान निर्माण परियोजना की आधारशिला रखी थी। इसे ‘मेक इन इंडिया’ और घरेलू विमानन निर्माण को एक बड़ा बढ़ावा मिला। भारत में यह विमान बनाने के लिए एयरबस ने टाट के साथ करार किया है। परियोजना की कुल लागात 21,935 करोड़ है।

यह भी पढ़े-

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT