ADVERTISEMENT
होम / Top News / इंसानियत शर्मसार! मां ने अपनी ही एक दिन की बच्ची को जमीन में दफनाया, केस दर्ज

इंसानियत शर्मसार! मां ने अपनी ही एक दिन की बच्ची को जमीन में दफनाया, केस दर्ज

BY: Jyoti Shah • LAST UPDATED : February 7, 2023, 11:00 am IST
ADVERTISEMENT
इंसानियत शर्मसार! मां ने अपनी ही एक दिन की बच्ची को जमीन में दफनाया, केस दर्ज

Chandigarh News:

इंडिया न्यूज: चंडीगढ़ से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल एक मां ने अपनी ही बेटी को जमीन में जिंदा दफना दिया। बताया जा रहा है कि एक मेंटली अनस्टेबल 26 वर्षीय महिला ने अपनी एक दिन की बच्ची को नयागांव के जंगल में जिंदा दफना दिया।

बच्ची को जमीन में जिंदा दफनाया

महिला का नाम अनीता है, जो उत्तर प्रदेश की मूल निवासी है। अनीता का पति राजकुमार है। दोनों के 14 व 15 साल के दो लड़के हैं। पुलिस के मुताबिक, राजकुमार मजदूरी करता है और उसका परिवार नयागांव में झोपड़ी में रहता है। उन्होंने बताया कि राजकुमार के अनुसार शनिवार को मजदूरी करने के बाद शाम को घर लौटने पर उसे अपनी बेटी नहीं मिली। इसके बाद पत्नी कि दिमागी हालत को देखते हुए उसने तुरंत पुलिस को यह जानकारी दी। सूचना मिलने के तुरंत बाद उन्होंने उसकी पत्नी से पूछताछ की। इस दौरान उसने अपनी बेटी को दफनाने की बात कबूल कर ली। महिला ने बताया कि उसने बच्ची को जंगल में दफनाया है।

नवजात ने अस्पताल में तोड़ा दम

पुलिस ने बताया कि बच्ची को जिंदा बाहर निकाल लिया गया था। जिसके बाद उसे सेक्टर 16 के सरकारी मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआईएमईआर रेफर कर दिया। अस्पताल में दो दिन जिंदगी की जंग लड़ने के बाद उसने सोमवार को दम तोड़ दिया।

महिला मानसिक रूप से अस्थिर

अनीता के पति राजकुमार ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी मानसिक रूप से अस्थिर थी। उसका सेक्टर 17 के अस्पताल में उसका इलाज भी चल रहा था। उसका कहना है कि पत्नी को लग रहा था कि बेटी काले जादू से पैदा हुई थी और शुक्रवार को बच्ची को जन्म देने के बाद अजबी सा बर्ताव कर रही थी।

पुलिस ने दर्ज किया केस

पुलिस ने हत्या के मामले में महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि महिला के खराब मानसिक स्वास्थ्य को लेकर पति द्वारा किए दावों पर भी ध्यान दिया जाएगा। बता दें कि नयागांव थाने में पुलिस द्वारा भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

ये भी पढ़ें: खुशियों से भरा है आज इन राशियों का दिन, जानें क्या आप भी हैं इसमें शामिल

 

Tags:

Chandigarhchandigarh policeचंडीगढ़

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT