होम /  भारत से होकर श्रीलंका पहुंचा चीन का जासूसी जहाज, श्रीलंकाई नौसेना ने किया स्वागत

 भारत से होकर श्रीलंका पहुंचा चीन का जासूसी जहाज, श्रीलंकाई नौसेना ने किया स्वागत

Deepika Gupta • LAST UPDATED : August 10, 2023, 11:48 pm IST

India News ( इंडिया न्यूज़ ) Chinese Ship in Sri Lanka: हाल ही में चीनी नौसेना का एक जासूसी जहाज श्रीलंका जा पहुंचा है। बता दें इस जहाज पर कई ऐसे उपकरण और रडार लगे हुए हैं, जो दुश्मन देश की जलसीमा को स्कैन कर सकते हैं। इसका फायदा चीनी नौसेना की पनडुब्बियों को हो सकता है। यह जासूसी जहाज श्रीलंका में 10 अगस्त को पहुंचा और इसके 12 अगस्त ठहरने की संभावना है। 12 अगस्त के बाद वह रवाना हो जाएगा।

श्रीलंकाई नौसेना ने किया स्वागत

बता दें इस जहाज के कोलंबो पहुंचने पर श्रीलंकाई नौसेना ने स्वागत किया। श्रीलंकाई नौसेना ने एक बयान जारी कर बताया कि चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी नौसेना का युद्धपोत HAI YANG 24 HAO आज सुबह (10 अगस्त 2023) औपचारिक यात्रा पर कोलंबो बंदरगाह पर पहुंचा। कोलंबो पहुंचे 129 मीटर लंबे जहाज पर 138 लोगों का दल सवार है और इसकी कमान कमांडर जिन शिन के पास है। इस बीच, जहाज 12 अगस्त को श्रीलंका से प्रस्थान करने वाला है।

जासूसी जहाज का नाम HAI YANG 24 HAO

चीन के इस जासूसी जहाज का नाम HAI YANG 24 HAO है। चीन इसे पीपुल्स लिबरेशन आर्मी नेवी का रिसर्च एंड सर्वे जहाज बताता है। इसका इस्तेमाल समुद्र के नीचे 3डी नक्शा बनाने और पानी के तापमान से लेकर हर एक बारीकी को समझने के लिए किया जाता है। बाद में इस सर्वे शिप से मिले डेटा का इस्तेमाल चीनी नौसैनिक पनडुब्बियां करती हैं।

ये भी पढ़े- दुबई की अदालत ने नहीं दी भारत और पाकिस्तान के लोगो को राहत, जानिए पूरा मामला

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

QUAD Summit 2024: इतना ताकतवर होने के बाद भी क्यों PM Modi से डर गया अमेरीका? जानें भारत को क्यों कहा क्वाड का लीडर
इस नवाब को लात मारने के चक्कर में अक्षय कुमार की पत्नी के साथ हुआ था बड़ा हादसा…फिर जो हुआ उसे जान पूरा बॉलीवुड रह गया हैरान
Shivpuri News: पुलिस ने 40 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार, नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
ये क्या! सिर्फ लगवाने होंगे 2 टीकें और खत्म हो जाएगा HIV…वैज्ञानिकों की ये नई खोज अब बचा लेगी करोड़ों जाने?
UGC NET Result 2024: कब जारी किया जाएगा यूजूसी नेट परीक्षा का रिजल्ट? जानिए क्या है अपडेट
Tejashwi Yadav: बिना अधिकारियों के मीटिंग पर तेजस्वी ने CM नीतीश पर कसा तंज, कहा- ‘बिहारवासियों की जान से…’
हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनी तो कौन बनेगा मुख्यमंत्री? Congress के इस दिग्गज नेता ने कर दिया बड़ा खुलासा!
ADVERTISEMENT