होम / दिल्ली में ठंड का कोहराम जारी, क्रिसमस का दिन रहा साल 2014 के बाद सबसे ठंडा दिन

दिल्ली में ठंड का कोहराम जारी, क्रिसमस का दिन रहा साल 2014 के बाद सबसे ठंडा दिन

Priyanshi Singh • LAST UPDATED : December 25, 2022, 10:24 pm IST
ADVERTISEMENT
दिल्ली में ठंड का कोहराम जारी, क्रिसमस का दिन रहा साल 2014 के बाद सबसे ठंडा दिन

पश्चिमी व उत्तर-पश्चिमी से चल रही ठंडी हवा से दिल्ली ठिठुर गई है। रविवार को क्रिसमस का दिन साल 2014 के बाद सबसे ठंडा दिन रहा। वहीं, 18 दिसंबर 2020 के बाद दिल्ली सबसे ठंडी रही। रविवार को दिन में चली सतही ठंडी हवा के कारण लोगों को ठिठुरन महसूस हुई।

दोपहर में हल्की धूप जरूर निकली, लेकिन उससे ज्यादा राहत नहीं मिली। प्रादेशिक पूर्वानुमान मौसम केंद्र, नई दिल्ली के अनुसार रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से पांच डिग्री कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री कम है।

 

2014 में अधिकतम तापमान 16 डिग्री

इससे पहले क्रिसमस के दिन साल 2014 में अधिकतम तापमान 16 डिग्री व न्यूनतम तापमान छह डिग्री दर्ज किया था। सर्द दिन की बात करें तो साल 2020 में 18 दिसंबर को अधिकतम तापमान 15.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
ठंड से राहत की उम्मीद नहीं
केंद्र के अनुसार दिल्ली में अभी ठंड से राहत की उम्मीद नहीं है। सोमवार को भी दिल्ली के लिए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी कर रखा है। उम्मीद है कि अधिकतम तापमान में कुछ बढ़त होगी, जबकि न्यूनतम तापमान में गिरावट की आशंका है। वहीं सोमवार को भी शीतलहर चलेगी। 

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT