होम / Congo Attack: अफ्रीकी देश कांगो में उग्रवादियों ने किया हमला, जिसमे 14 लोगों की गई जान

Congo Attack: अफ्रीकी देश कांगो में उग्रवादियों ने किया हमला, जिसमे 14 लोगों की गई जान

Himanshu Pandey • LAST UPDATED : August 29, 2023, 5:04 am IST

India News (इंडिया न्यूज), Congo Attack: अफ्रीकी देश कांगो के एक गांव पर एक बार फिर हमला का मामला सामने आया है। मिलिशिया समूह के लड़ाकों द्वारा किए गए हमले में 14 लोगों की जान चली गई। इस हमले की जानकारी को कांगो सेना ने पुष्टि की है।

मीडिया रिपोर्ट्स के द्वारा, कर्नल मपेला मविनियामा ने बताया कि रविवार शाम कोडको मिलिशिया के कुछ हथियार बंद लड़ाके गोबू गांव में घुस गए थे। इस दौरान लगातार फायरिंग की। कांगो सेना ने जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान नौ नागरिक, चार हमलावर और एक सैनिक की मौत हो गई। वहीं, दो सैनिक और दो नागरिख घायल हो गए।

उग्रवदियों ने सेना पर किया था हमला 

बता दें कि हाल ही में अफ्रीकी देश नाइजीरिया के उत्तरी क्षेत्र में भी उग्रवदियों ने सेना पर हमला किया था। नाइजीरियाई सेना ने बताया कि, हमले में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया था। जिसमे 36 नाइजीरियाई सैनिकों की मौत हो गई। रक्षा प्रवक्ता मेजर जनरल एडवर्ड बुबा ने कहा कि, सशस्त्र गिरोहों ने हमारे सैनिकों पर घात लगाकर हमला किया है। गोलीबारी में तीन सैन्य अधिकारियों सहित 22 सैनिकों की मौत हो गई थी। जबकि, सात सैनिक घायल हो गए थे।

आगे वह कहते हैं कि मृतकों और घायलों को बाहर निकालने के लिए वायुसेना का एक हेलीकॉप्टर भेजा गया था लेकिन वह भी क्रैश हो गया था, जिससे 14 अन्य जवानों की भी मौत हो गई थी।

नाइजर सेना ने तख्तापलट का किया था दावा 

नाइजीरियाई सेना पर हमले से कुछ ही दिनों पहले, पड़ोसी देश नाइजर में सेना ने तख्तापलट किया था। नाइजर सेना ने दावा किया था कि, उन्होंने राष्ट्रपति मोहम्मद बजौम की सरकार को उखाड़ फेंका है। उन्होंने राष्ट्रपति बजौम को कैद कर लिया है। यूएन-अमेरिका के हस्तक्षेप पर सैनिकों ने आपत्ति जताते हुए उन्हें धमकी भी दी थी। विदेशी मीडिया के अनुसार, नाइजर के राष्ट्रीय चैनल पर सैनिकों ने तख्तापलट का एलान किया था। कर्नल अमादौ अब्द्रमाने अपने साथी सैनिकों और अधिकारियों के साथ टीवी पर आए थे। कर्नल ने टीवी पर लाइव आकर कहा कि देश की बिगड़ती सुरक्षा व्यवस्था और खराब शासन के कारण हम राष्ट्रपति शासन को खत्म कर रहे हैं। नाइजर के बॉर्डर सील हैं। अब न तो कोई देश से बाहर जा सकता है और न ही बाहर से देश में प्रवेश कर सकता है। पूरे देश में कर्फ्यू है। सरकारी अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें- चंद्रयान-3 की सफलता के बाद इन देश से आगे निकला भारत, अंतरराष्‍ट्रीय में रचा इतिहास

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Hajj Yatra 2024: हज यात्रा से पहले तैयार की हजारों किलोमीटर लंबी सड़क, सऊदी अरब का बड़ा कारनामा -India News
Deer Hunting Case: सलमान खान को बिश्ननोई समाज कर सकता है माफ, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने रखी ये शर्त -India News
गिरफ्तार आरोपी ने बिश्नोई गैंग के 5 लोगों के बताए नाम, Salman Khan के घर पर फायरिंग में थे शामिल- Indianews
PM Modi Nomination: पीएम मोदी आज करेंगे वाराणसी से नामांकन दाखिल, कई राज्यों के सीएम समेत पहुंचेंगे ये VVIP -India News
Lok Sabha Election: खास पार्टी को वोट देने के लिए कर रहे थे प्रभावित, 2 मतदान अधिकारियों को गिरफ्तारी के आदेश- Indianews
Lok Sabha Elections: झारखंड में बीजेपी को बड़ा झटका, जयंत सिन्हा के बेटे ने थामा है कांग्रेस का हाथ -India News
Rajasthan: किरायेदार ने महिला और उसके पोते की हत्या, फिर शवों को पानी की टंकी में फेंका- Indianews
ADVERTISEMENT