होम / Covid-19 new case update: देश में बकाबू हुआ कोरोना, 24 घंटे में 12 हजार से ज्यादा नए मामले

Covid-19 new case update: देश में बकाबू हुआ कोरोना, 24 घंटे में 12 हजार से ज्यादा नए मामले

Gargi Santosh • LAST UPDATED : April 20, 2023, 12:29 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़) Covid-19 new case update, दिल्ली: देशभर में कोरोना वायरस ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ना शुरू कर दी है। बीते कई दिनों में कोरोना का ग्राफ तेजी से ऊपर की तरफ बढ़ा है। हालांकि पिछले दिनों मामलों में गिरावट देखी गई थी लेकिन अब एक बार फिर इसके केसों में उछाल देखा जा रहा है। बुधवार को कोरोना के 12,591 नए मामले सामने आए हैं। ये पिछले 24 घंटे में दर्ज किए गए हैं।

देश में 65 हजार से भी ज्यादा एक्टिव मामले  

केंंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए ताजा आकंड़ों के मुताबिक 24 घंटे में कोरोना के 12,591 नए मामले सामने आए। ऐसे में अब देश में एक्टिव मामलों की संख्या 65 हजार को भी पार कर गई है। बताया जा रहा है कि देश में इस वक्त कोरोना के एक्टिव मामले 65,286 हैं।

पॉजिटिविटी रेट 5 फीसदी के पार 

अचानक से बढ़ते वायरस से रोजाना कोविड पॉजिटिविटी रेट 5.46% दर्ज किया गया है। वहीं वीकली पॉजिटिविटी रेट भी 5 से ऊपर यानी 5.32% देखा गया है। हालांकि मौजूदा रिकवरी रेट 98.74% है।

क्यों बढ़ रहे मामले?

दरअसल, इस बार ओमिक्रॉन का सब वेरिएंट XBB1.16 कोरोना के बढ़ते मामलों का कारण बताया जा रहा है। राज्यों में बढ़ते मामलों के पीछे इसी सब वेरिएंट का हाथ बताया जा रहा है। यही वजह है कि अब सरकार किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयारी कर रही है।

ये भी पढ़ें: कोरोना के बढ़ते प्रकोप में इम्यूनिटी को कैसे करें बूस्ट, जानें क्या है इम्यूनिटी बूस्ट करने के तरीके

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Pune Traffic Police: पीएम मोदी पुणे में भरेंगे हुंकार, रैली के लिए यातायात पुलिस ने जारी किया रुट डायवर्जन -India News
Lok Sabha Election 2024: ‘तानाशाही की तरफ जा रहा देश’, सुनीता केजरीवाल ने बीजेपी पर साधा निशाना -India News
Reservation Row: गृह मंत्री अमित शाह का फेक वीडियो वायरल, दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR -India News
बम विस्फोट का आरोप, जेल से पूरी की पढ़ाई, इजरायल में बंद फिलिस्तीनी लेखक को मिला यह पुरस्कार- Indianews
Lok Sabha Elections: ‘भारत को कमजोर करने में कुछ देशों का हाथ’, पीएम मोदी ने कर्नाटक में लगाया बड़ा आरोप -India News
Parineeti Chopra: ‘बस वजन घटाया…’, परिणीति चोपड़ा ने अपनी सबसे बड़ी गलती का किया खुलासा -India News
Ankur Jain: कौन हैं टेक अरबपति अंकुर जैन? जिन्होंने पूर्व WWE स्टार एरिका हैमंड से रचाई शादी- Indianews
ADVERTISEMENT