होम / Cyclone in Malawi: अफ्रीकी देश मलावी में भयानक मंजर, 1000 लोगों की मौत

Cyclone in Malawi: अफ्रीकी देश मलावी में भयानक मंजर, 1000 लोगों की मौत

Roshan Kumar • LAST UPDATED : April 14, 2023, 12:27 pm IST

Cyclone in Malawi: अफ्रीका के देश मलावी में चक्रवात फ्रेडी ने भयानक तबाही मचाई है। यहां इस चक्रवात से मरने वाले की संख्या एक हजार के पार हो गई। मलावी के राष्ट्रपति लाजर चकवेरा ने कहा कि देश पिछले दो दशकों में महाद्वीप पर आए सबसे घातक तूफानों में से एक से उबरने की कोशिश कर रहा है।

  • पहले फरवरी में आया
  • दोबार मार्च में आया
  • 500 स्कूल बर्बाद हुए

चक्रवात फ्रेडी ने मलावी, मोज़ाम्बिक और मेडागास्कर में फरवरी के अंत भी आया था लेकिन यह फिर मार्च में लौट कर आया और अपने साथ विनाश के निशान छोड़ गया। सरकार ने अनुसार तूफान ने 2 मिलियन से अधिक लोगों को प्रभावित किया और 500,000 से अधिक लोगों को विस्थापित किया। तूफान से घरों, सड़के और अन्य बुनियादी ढांचा सब कुछ बह गया है। 405 किलोमीटर की सड़कें, 63 स्वास्थ्य सुविधाएं और 500 स्कूल बर्बाद कर दिए।

ऑस्ट्रेलिया में विकसित हुआ 

20 मार्च को मरने वालों की संख्या का अनुमान 500 लगाया गया था लेकिन यह बढ़ कर 1000 से ज्यादा हो गया जबकि सैकड़ो लोग फरवरी के अंत से लापता है। चक्रवात फ्रेडी का विकास ऑस्ट्रेलिया के तट पर हुआ, पूरे दक्षिण हिंद महासागर को पार किया और मेडागास्कर में लैंडफॉल बनाने से पहले 8,000 किमी से अधिक की यात्रा की।

यह भी पढ़े-

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT