होम / Delhi AQI Today: आखिर कब मिलेगी दिल्ली को जहरीली हवा से राहत, जानें आज कहां-कितना AQI

Delhi AQI Today: आखिर कब मिलेगी दिल्ली को जहरीली हवा से राहत, जानें आज कहां-कितना AQI

Reepu kumari • LAST UPDATED : December 8, 2023, 11:27 am IST
ADVERTISEMENT
Delhi AQI Today: आखिर कब मिलेगी दिल्ली को जहरीली हवा से राहत, जानें आज कहां-कितना AQI

Weather Update

India News, (इंडिया न्यूज), Delhi AQI Today: एक और ठंड तो दूसरी ओर जहरीली हवा ने दिल्ली का जीना मुहाल कर रखा है। कुछ दिन पहले दिल्ली की हवा में थोड़ी बहुत सुधार दर्ज की गई थी। लेकिन दो दिन बाद राजधानी का प्रदूषण फिर से बेहद खराब स्तर पर पहुंच गया है। लेकिन जल्द ही थोड़ी राहत मिलने के आसार हैं। आने वाले दो से तीन दिन तक ऐसा ही मौसम का हाल रहने वाला है। इसके बाद वापस यह अपने खराब स्तर पर पहुंच जाएगा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के एयर बुलेटिन के मुताबिक, गुरुवार को सुबह से ही प्रदूषण का स्तर बढ़ता हुआ रहा। सुबह 8 बजे प्रदूषण का स्तर 297 था। 11 बजे यह बढ़कर 304 हो गया।

6 दिसंबर को  केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार सुबह 9:00 बजे 307 दर्ज किया गया। दिल्ली में पिछले कुछ हफ्तों से हवा की गुणवत्ता ‘गंभीर’ से ‘बहुत खराब’ श्रेणी में बनी हुई है। हालांकि, बारिश के बाद सुधार देखा गया जिससे दिल्ली ‘गंभीर’ क्षेत्र से वापस ‘बहुत खराब’ क्षेत्र में आ गई। 3 दिसंबर को हल्की बारिश से दिल्ली की वायु गुणवत्ता में और सुधार हुआ। दिल्ली की वायु गुणवत्ता प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली के अपडेट के अनुसार, 6 दिसंबर तक गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ रहने की संभावना है। राजधानी दिल्ली इस वक्त ना केवल प्रदूषण से परेशान चल रहा है बल्कि रही सही कसर कोहरे ने पूरी कर दी है। अभी भी यहां की हवा बेहद खराब स्थिति में बनी हुई है। राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 3 दिसंबर को 272 दर्ज किया गया। 

आज कहां कितना AQI

(Delhi Air Pollution)

  • आनंद विहार 380
  • बवाना 389
  • द्वारका 351
  • पूसा 329
  • लोधी रोड 262
  • हवाई अड्डा T3 276
  • आरके पुरम 332
  • नोएडा 300
  • ग्रेटर नोएडा 307
  • गाजियाबाद 313
  • गुरूग्राम 249
  • फरीदाबाद 275

प्रदूषण का स्तर बेहद खराब

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 8 दिसंबर को भी प्रदूषण का स्तर बेहद खराब रहेगा। इसके बाद 9 और 10 दिसंबर को यह घटकर खराब स्तर पर आ सकता है। इसके बाद अगले छह दिनों तक इसमें खराब से बहुत खराब की ओर उतार-चढ़ाव होता रहेगा। 8 दिसंबर को उत्तर पश्चिम दिशा से 6 से 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। 9 दिसंबर को उत्तर पश्चिम दिशा से हवाएं चलेंगी। इनकी गति 10 से 16 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है। 10 दिसंबर को भी 6 से 16 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

साल  2022 में 1 दिसंबर का AQI

  • 2023 372
  • 2022 368
  • 2021 370
  • 2020 367
  • 2019 250
  • 2018 306
  • 2017 343
  • 2016 403

AQI के बारे में

  • एक AQI शून्य और 50 के बीच ‘अच्छा’
  • 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’
  • 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’
  • 201 और 300 के बीच ‘खराब’
  • 301 और 400 के बीच ‘बहुत खराब’
  • 401 और 450 के बीच ‘गंभीर’
  • 450 से ऊपर ‘गंभीर’ माना जाता है।

यह भी पढ़ें:-

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT