ADVERTISEMENT
होम / Top News / दिल्ली सीएम अरविन्द केजरीवाल पहुंचे रांची, कल हेमंत सोरेन से करेंगे मुलाकात

दिल्ली सीएम अरविन्द केजरीवाल पहुंचे रांची, कल हेमंत सोरेन से करेंगे मुलाकात

BY: Ashish kumar Rai • LAST UPDATED : June 1, 2023, 10:04 pm IST
ADVERTISEMENT
दिल्ली सीएम अरविन्द केजरीवाल पहुंचे रांची, कल हेमंत सोरेन से करेंगे मुलाकात

INDIA NEWS (इंडिया न्यूज़) ARVIND KEJRIWAL : AAP के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान समेत पार्टी के अन्य नेताओं के साथ रांची पहुंचे है। सामने आई रिपोर्ट के मुतबिक, वे कल 2 जून को झारखंड के मुख्यमंत्री और झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन से मुलाकात करेंगे।

आज स्टालिन से मिले केजरीवाल

बात दें, इससे पहले आज दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने चेन्नई में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और DMK अध्यक्ष एम.के. स्टालिन से मुलाकात की।तमिलनाडु के सीएम और डीएमके नेता एमके स्टालिन के साथ एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा हमने आज दिल्ली सरकार के खिलाफ केंद्र के अध्यादेश पर चर्चा की। यह अलोकतांत्रिक और असंवैधानिक है। मुख्यमंत्री स्टालिन ने आश्वासन दिया है कि डीएमके AAP और दिल्ली के लोगों के साथ खड़ी रहेगी।

तमिलनाडु में केजरीवाल का भव्य स्वागत

मालूम हो, केजरीवाल के चेन्नई पहुँचने पर तमिलनाडु के मंत्री और AAP तमिलनाडु के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का चेन्नई हवाईअड्डे पर स्वागत किया।

Tags:

aapArvind KejriwalBhagvant MaanCM MK Stalin

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT