Delhi-NCR Weather: राजधानी दिल्ली और उसे NCR के इलाकों में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। शुक्रवार यानि 24 मार्च को शाम होते ही तेज हवा के साथ गरज चमक शुरू हुई और बारिश होने लगी। वहीं पूरे दिन मौसम ठंडा देखने को मिला जिससे तापमान में भी गिरावट देखने को मिली।

दिल्ली-NCR में आज मौसम कैसा रहेगा

मौसम विभाग ने शनिवार (25 मार्च) को भी दिल्ली-NCR में बादल छाए रहने की आशंका जताई हैं। हालांकि बरसात होने की संभावना नहीं है। इस दौरान अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। हवा की गति आठ से 16 किमी तक हो सकती है।

बारिश से बदला मौसम का मिजाज

वहीं बीते दिन पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली में तेज हवा और गरज के साथ बारिश हुई। सुबह आठ बजे के बाद से ही राज्य में बादल छाए रहे और बूंदाबांदी हुई। वहीं दिन भर नमी भरी हवा भी चलती रही, जिससे मौसम सुहाना हो गया। इस दौरान अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

‘खराब श्रेणी’ में पहुंचा AQI

अगर हम बात करें दिल्ली की हवा कि तो धूल कणों का स्तर बढ़ने के कारण दिल्ली की हवा एक बार फिर से ”खराब” श्रेणी में पहुंच गई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक शुक्रवार को दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स 211 रहा। इस स्तर की हवा को ”खराब” श्रेणी में रखा जाता है। मौसम की गतिविधियों के चलते अगले तीन दिन में वायु गुणवत्ता में सुधार होने की आशंका हैं।

ये भी पढ़ें: आज का दिन तुला, वृश्चिक और कन्या राशिवालों के लिए है खास,जानिए बाकी राशियों के लिए आज का दिन कैसा?