होम / We Women Want Conclave में पहुंचे देवेंद्र फडणवीस, कहा- मुंबई महिलाओं के लिए भारत का सबसे सुरक्षति शहर

We Women Want Conclave में पहुंचे देवेंद्र फडणवीस, कहा- मुंबई महिलाओं के लिए भारत का सबसे सुरक्षति शहर

Roshan Kumar • LAST UPDATED : March 18, 2023, 4:42 pm IST

Devendra Fadanvis in We women Want show: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस मुंबई के वी वीमेन वांट कॉन्क्लेव में पहुंचे। उन्होंने इस कार्यक्रम में कहा कि मुंबई महिलाओं के लिए भारत की सबसे सुरक्षित शहर है। वीमेन के नेतृत्व में विकास के लिए हमें कामकाजी महिलाओं के प्रति अपनी सोच बदलनी पड़ेगी। महराष्ट्र की सरकार और केंद्र सरकार दोनों कामकाजी महिलाओं के लिए काम कर रही हैं।

  • महिलाओं के लिए कामों को गिनाया
  • शिवसेना विवाद पर भी बोले
  • अपनी पत्नी के हाल के विवाद पर भी पक्ष रखा

देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि हम लोग 50 वीमेन वर्किंग हॉस्टल महाराष्ट्र में बना रहे है। मुंबई पुलिस में देश का सबसे महिला पुलिस के बेड़ा है। हमने कभी सोचा भी नहीं था बस की ड्राइवर महिला होगी। आज बड़े पैमाने पर मुंबई में बस ड्राइवर महिलाएं है। ऐसे कई उद्योग है जिसमें सिर्फ महिलाएं काम करती है। कई बार होता है जब हम लोन देते है और वह वापस नहीं आता लेकिन हमने महिलाओं के सेल्फ हेल्प ग्रुप को जितने लोन दिए उसके 99 प्रतिशत की वापसी हुई है।

उद्धव ठाकरे विरोधियों से मिले

शिवसेना के सरकार बनाने पर देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि चुनाव के वक़्त मैंने कहा था कि हम शिवसेना के साथ सरकार बनाएंगे लेकिन शिवसेना ने विचार के विरोधियों के साथ सरकार बनाई। जब उद्धव ठाकरे वापस आने के लिए तैयार नहीं हुए तब असली शिवसेना ने हमारे साथ सरकार बनाई। डिजाइनर अनीक्षा के साथ उनकी पत्नी अमृता फडणवीस के ब्लैकमेलिंग विवाद पर उन्होंने कहा कि हम लोगों पर विश्वास करते है पर कई बार इन बातों से हमे सिखने को मिलता है। हमे ट्रैप करने का प्रयास किया गया अब पता चला कि उस लड़की के पिता चार राज्यों में 17 मामलों में वांटेड है। देवेंद्र फडणवीस के अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट काम करने काम के लिए शक्ति अवार्ड से भी सम्मानित किया।

यह भी पढ़े-

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.