संबंधित खबरें
Himachal BPL Rules: सरकार ने बदली 'गरीबी' की परिभाषा, जानें अब कौन कहलाएगा गरीब? BPL के नए नियम जारी
नए साल पर घूमने जानें से पहले पढ़े UP-NCR की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये हैं रूटों का प्लान
Maha Kumbh 2025: कुंभ की तैयारियों को देख अखिलेश ने बांधे तारीफों के पुल, बोले- कमियों की तरफ खींचते रहेंगे ध्यान
kota Night Shelters: खुले आसमान के नीचे सोने को मजबूर लोग, अब तक नहीं किया गया रैन बसेरे का इंतजाम
Kotputli Borewell Rescue: 65 घंटे से बोरवेल में फंसी मासूम चेतना, रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी, मां की बिगड़ी तबीयत
Ajmer Bulldozer Action: दरगाह के पास चला निगम का पीला पंजा, अवैध अतिक्रमण साफ, कार्रवाई से क्षेत्र में मचा हड़कंप
इंडिया न्यूज:(Khajoor Benefits) रमजान को मुस्लिम समुदाय का सबसे पाक महीना माना जाता है। इस महीने में हर मुस्लिम रोजा रखता है और अल्लाह पाक की इबादत करता है। आपको बता दे रमजान में कोई भी रोजेदार बिना खजूर के इफ्तार नहीं करता है। यही वजह है इस्लामी मान्यताओं के अनुसार रोजा और खजूर के बीच खास कनेक्शन होता है।
जानकारी के लिए बता दे रमजान में रोजा रखने वाले रोजेदार अपने इफ्तार में खजूर, फल, दही, मिठाई और अन्य पौष्टिक आहार खाते हैं। यही एक वजह है कि इन दिनों दिल्ली के बाजारों में खजूर के दामों में पहले से अधिक बढ़ोतरी हो गई है। पहले खजूर के दाम 150 से 160 प्रति किलो के हिसाब से थे तो वहीं अब खजूर के दाम 180 से 200 प्रति किलो के हिसाब से देखा जा रहा है। आगे यह भी संभव है कि आने वाले 15 से 20 दिनों में इसके दाम और बढ़ेंगे। खास तौर पर रमजान के दौरान इनकी मांग प्रतिदिन बढ़ती है।
बता दें रोजा के अलावा अगर आप डेली खजूर खाते है तो स्वास्थ से जुड़े हुए कई तरह के फायदे होते है। हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार लोगों को सामान्य दिनों में भी खाली पेट खजूर खाने से वजन कम करने के साथ-साथ यौन शक्ति बढ़ा में मददगार होता है। जिसे एनीमिया , बालों का झड़ना और मांसपेशियों में दर्द नहीं होता है। क्योंकी खजूर में ढेर सारा फाइबर, आयरन, कैलोरी, प्रोटीन, विटामिन और कॉपर होता है। जो हमारे बॉडी को तत्काल एनर्जी देता है।
पहले के समय में अल्लाह के रसूल भी रमजान में इफ्तार करते थे और वह भी इफ्तार में खजूर को इस्तेमाल करते थे। जानकारी के लिए बता दें खजूर शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है। यही वजह है कि परंपरा के अनुसार हर रोजेदार आज भी इफ्तार में खजूर को जरूर शामिल करते हैं। इसके अलावा बता दें भारत में खजूर का उत्पादन मांग के अनुसार ना के बराबर होता है। इसीलिए इसे इराक, ईरान, सऊदी अरब और मिस्र जैसे देश से आयात किया जाता है। बता दें कि देश की राजधानी दिल्ली के बाजारों में रमजान को लेकर चहल-पहल काफी तेज हो गई है।
Also Read: दशहरा के फैंस की लिस्ट में शामिल हुए निर्देशक एसएस राजामौली, नानी ने कहा- ‘दसरा’ को ऑस्कर मिल गया”
Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.