India News(इंडिया न्यूज़), Fathima Beevi: तमिलनाडु की पूर्व राज्यपाल और सुप्रीम कोर्ट की पहली महिला जज न्यायमूर्ति फातिमा बीवी का आज (गुरुवार) निधन हो गया। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक केरल के एक स्थानिय अस्पताल में उन्होंने 96 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली है। उनके निधन पर शोक प्रकट करते हुए केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने श्रद्धांजलि दी है।
- 96 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली
- केरल के एक स्थानिय अस्पताल में निधन
स्वास्थ्य मंत्री ने श्रद्धांजलि दी
जार्ज ने अपने बयान में कहा कि फातिमा बीवी ने उच्चतम न्यायालय की पहली महिला न्यायाधीश और तमिलनाडु की राज्यपाल के रूप में अपनी छाप छोड़ी है। वो एक बहादुर महिला थीं। जिन्होंने की कर्तिमान स्थापित किया है। उनके जीवन से युवाओं को सीख लेनी चाहिए। उन्होंने पूरी दुनिया को बताया है कि दृढ़ इच्छाशक्ति और मकसद से किसी भी विपरीत परिस्थिति को पार किया जा सकता है।
सफलता के पीछे कठिन परिश्रम
बता दें कि फातिमा बीवी ने केरल से ही वकील के रूप में अपना करियर की शुरुआत की थी। जिसके बाद उन्हें 1983 में सुप्रीम कोर्ट की पहली महिला जज बनाया गया। उनके इस उपलब्धि के पिछे उनकी मेहनत की कहानी थी। उन्होंने तिरुवनंतपुरम से बैचलर ऑफ साइंस की डिग्री हासिल की थी। जिसके बाद वो हमेशा आगे बढ़ती गई और कभी पीछें मुड़कर नहीं देखा।
Also Read:
- Himanta Biswa Sarma: ‘पनौती’ वाले बयान पर हिमंता बिस्वा शर्मा का पलटवार, BCCI से किया ये अनुरोध
- Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 में ओरी करेंगे एंट्री? चुप्पी तोड़ बताया सच
- Deepfake Update: डीपफेक से निपटने के लिए जल्द आएंगे नए नियम, इनके लिए होगा सजा का प्रावधान