India News (इंडिया न्यूज़), Flood News, VISHNU SHARMA: यमुना के जलस्तर को लेकर जैसा हाल दिल्ली का है, वैसा ही हाल मथुरा और आगरा का भी है। मथुरा में यमुना नदी से सटे कई इलाकों में पानी भर गया है, यहां स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। लोग जलभराव से गुजरने को मजबूर हैं। चिंता वाली बात यह है कि मथुरा की कॉलोनियों तक पानी पहुंच गया है और अभी पानी भरना जारी है। कंही मथुरा में दिल्ली जैसे हालात ना हो जाए।

यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है।

यमुना नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है, यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। मथुरा में यमुना किनारे 116 गांव स्थित हैं जिनमें से लगभग 10 से 15 गांव को यमुना ने अपनी चपेट में लिया है। आज सुबह 05:00 बजे यमुना का जलस्तर 167.15 मीटर पहुंचा।

टीमों ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में संभाला मोर्चा

यमुना के पानी से प्रभावित हुए इलाकों में नागरिक सुरक्षा की टीमें बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मोर्चा संभाले हुए हैं और वहां पर लगातार राहत बचाव कार्य चलाया जा रहा हैं। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में फंसे लोगों को राहत शिविरों तक मथुरा प्रशासन द्वारा पहुंचाया जा रहा है। अब राहत शिविरों में लोगों की संख्या बढ़ती हुई नजर आ रही है।

एक नजर दिल्ली पर

वंही दिल्ली कि बात करें तो दिल्ली में अब हालात सही होते नजर आ रहे हैं। जंहा दिल्ली की सड़को पर बाढ़ का पानी भरा था, अब वंहा गाड़ीयो का आना जाना शुरू हो गया है। पर अभी भी कई जगह ऐसी हैं जंहा से बाढ़ का पानी कम होने का नाम तक नही ले रहा है। आपको बता दें की दिल्ली के मुख्यमंत्री ने बाढ़ पीड़ितों को 10 हजार रुपये प्रति परिवार सहायता देने की घोषणा की है।

Also Read:

love Jihad: लव जिहाद में पुलिस कि बडी कार्रवाई, खुद को हिंदू बताकर युवती को भगा ले गया, 2 बच्चे का पिता..