होम / Flood News: हरियाणा से आया पानी, डूबी दिल्ली, क्या अब बारी मथुरा,आगरा की….

Flood News: हरियाणा से आया पानी, डूबी दिल्ली, क्या अब बारी मथुरा,आगरा की….

Itvnetwork Team • LAST UPDATED : July 17, 2023, 2:12 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़), Flood News, VISHNU SHARMA: यमुना के जलस्तर को लेकर जैसा हाल दिल्ली का है, वैसा ही हाल मथुरा और आगरा का भी है। मथुरा में यमुना नदी से सटे कई इलाकों में पानी भर गया है, यहां स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। लोग जलभराव से गुजरने को मजबूर हैं। चिंता वाली बात यह है कि मथुरा की कॉलोनियों तक पानी पहुंच गया है और अभी पानी भरना जारी है। कंही मथुरा में दिल्ली जैसे हालात ना हो जाए।

यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है।

यमुना नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है, यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। मथुरा में यमुना किनारे 116 गांव स्थित हैं जिनमें से लगभग 10 से 15 गांव को यमुना ने अपनी चपेट में लिया है। आज सुबह 05:00 बजे यमुना का जलस्तर 167.15 मीटर पहुंचा।

टीमों ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में संभाला मोर्चा

यमुना के पानी से प्रभावित हुए इलाकों में नागरिक सुरक्षा की टीमें बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मोर्चा संभाले हुए हैं और वहां पर लगातार राहत बचाव कार्य चलाया जा रहा हैं। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में फंसे लोगों को राहत शिविरों तक मथुरा प्रशासन द्वारा पहुंचाया जा रहा है। अब राहत शिविरों में लोगों की संख्या बढ़ती हुई नजर आ रही है।

एक नजर दिल्ली पर

वंही दिल्ली कि बात करें तो दिल्ली में अब हालात सही होते नजर आ रहे हैं। जंहा दिल्ली की सड़को पर बाढ़ का पानी भरा था, अब वंहा गाड़ीयो का आना जाना शुरू हो गया है। पर अभी भी कई जगह ऐसी हैं जंहा से बाढ़ का पानी कम होने का नाम तक नही ले रहा है। आपको बता दें की दिल्ली के मुख्यमंत्री ने बाढ़ पीड़ितों को 10 हजार रुपये प्रति परिवार सहायता देने की घोषणा की है।

Also Read:

love Jihad: लव जिहाद में पुलिस कि बडी कार्रवाई, खुद को हिंदू बताकर युवती को भगा ले गया, 2 बच्चे का पिता..

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Vitamin B12 Deficiency: विटामिन बी12 की कमी के होते है ये लक्षण, नहीं करे नज़रअंदाज़- Indianews
Lok Sabha Election: महाराष्ट्र में विपक्ष पर गरजे पीएम मोदी, सिंचाई परियोजना पर कांग्रेस का किया घेराव-Indianews
Shah Rukh Khan ने Rishabh Pant की बेटे आर्यन से की तुलना, कार दुर्घटना के बाद क्रिकेटर की वापसी पर जताई खुशी -Indianews
सुपर लीग मैच में Ranbir Kapoor-Alia Bhatt हुए शामिल, फुटबॉल खेल के दौरान टीम को चीयर करता दिखा कपल -Indianews
Numerology Lucky Color: कौन-सा रंग है आपके लिए शुभ? भाग्य संवारने के लिए आज ही आजमाएं
Indian Navy Chief: एडमिरल दिनेश त्रिपाठी ने नौसेना स्टाफ के नए प्रमुख के रूप में संभाला पदभार, नाम है कई उपल्बधियां-Indianews
7 Maoist Killed in Chattisgarh: छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी, दो महिलाएं समेत 7 नक्सलियों को मार गिराया-Indianews
ADVERTISEMENT