हैदराबाद के खम्मम शहर में तेलंगाना के मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पार्टी (BRS) की पहली बैठक की। बैठक के दौरान गैर-कांग्रेसी विपक्षी मोर्चा बनाने की दिशा में पहला कदम भी उठाया गया। बैठक में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और केरल के मुख्यमंत्री व सीपीएम के नेता पिनाराई विजयन, समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव और सीपीआई के नेता डी राजा भी देखने को मिले। बता दें जनता दल (एस) के नेता एचडी कुमारस्वामी कर्नाटक में चल रही अपनी पंचरत्न रथ यात्रा के कारण इस बैठक में शामिल नहीं हो पाए लेकिन वो केसीआर के राष्ट्रीय राजनीति में प्रवेश का समर्थन कर रहे हैं।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने तेलंगाना के ऐतिहासिक खम्माम शहर में मुख्यमंत्री श्री के.सी.आर. द्वारा आयोजित भारत राष्ट्र समिति की विशाल जन रैली को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी भ्रमजाल पार्टी हैhttps://t.co/9zEO26tCZt pic.twitter.com/7OxUcwunv0
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) January 18, 2023
बता दें उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने चारों मुख्यमंत्रियों के साथ मंच साझा किया इस दौरान उन्होंन कहा, “कल बीजेपी की बैठक (राष्ट्रीय कार्यकारिणी) हुई। उन्होंने खुद कहा है कि 400 दिन बचे हैं। यह सरकार अपने दिन गिन रही है। यह 400 दिनों के बाद नहीं रहेगी।”
अगर तेलंगाना से सफाया हो रहा है भाजपा का तो उत्तर प्रदेश भी पीछे नहीं रहेगा, आप तेलंगाना से इनको हटाइए यूपी से हम लोग मिलकर उनको हटाने का काम करेंगे।
-श्री अखिलेश यादव जी, खम्मम, तेलंगाना pic.twitter.com/lsRoB7ilHe
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) January 18, 2023
गौरतलब है बीआरएस की यह बैठक कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के समाप्ती से कुछ दिन पहले हो रही है। भारत जोड़ो यात्रा का ग्रैंड फिनालय 30 जनवरी को कश्मीर में होगा। खबरो के अनुसार समाप्ती को बड़ा बनाने के लिए समाजवादी पार्टी और सीपीएम सहित 21 विपक्षी दलों को आमंत्रित किया है। हालांकि केजरीवाल की आम आदमी पार्टी आमंत्रित दलों की सूची में नहीं है। खास बात ये है कि के चंद्रशेखर राव की आज की रैली में भाग लेने वाले सभी दलों ने कांग्रेस की यात्रा को छोड़ दिया था। अखिलेश यादव और अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस के प्रति अपनी दुश्मनी साफ कर दी है। हालांकि, सीपीएम इस साल होने वाले चुनावों के लिए सीट बंटवारे की व्यवस्था पर त्रिपुरा में कांग्रेस के साथ बातचीत कर रही है।
ये भी पढ़ें – वित्त मंत्रालय के कर्मचारी ने दूसरे देशों के साथ सांझा की संवेदनशील जानकारी, जासूसी के आरोप में गिरफ्तार
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.