होम / Bharat in Google Map: गूगल मैप्स का बड़ा कदम, अब तिरंगे के साथ दिख रहा यह नाम

Bharat in Google Map: गूगल मैप्स का बड़ा कदम, अब तिरंगे के साथ दिख रहा यह नाम

Reepu kumari • LAST UPDATED : October 30, 2023, 11:04 am IST

India News (इंडिया न्यूज), Bharat in Google Map: G20 Summit से ही सरकार देश का नाम इंडिया से ‘भारत’ करने के संकेत दे रही है। जिस पर विपक्ष भी लगातार हमलावर रहा। इस पर हो रहे सियासी घमासान के शोर आने वाले विधानसभा चुनाव के कारण फिलहाल कम हो गई है। आधिकारिक तौर पर देश का अंग्रेजी नाम India से भारत नहीं हुआ है। लेकिन गूगल मैप ने नए नाम को जरूर स्वीकार कर लिया है। दरअसल, अभी गूगल मैप के सर्च बॉक्स में भारत टाइप करने पर ‘दक्षिण एशिया में एक देश’ लिखा हुआ के साथ तिरंगा झंडा नजर आ रहा है। भले ही आपने अपने गूगल मैप की भाषा हिंदी की हुई है या फिर अंग्रेजी। सर्च बार में भारत हिंदी में लिखें या अंग्रेजी में, गूगल रिजल्ट के तौर पर इंडिया ही दिख रहा। बता दें कि गूगल मैप ने इंडिया और भारत दोनों को ही ‘दक्षिण एशिया में एक देश’ के तौर पर मान्यता दी हुई है।

कैसे काम कर रहा ये सिस्टम?

  • अगर आप गूगल मैप के हिंदी वर्जन पर जाकर भारत टाइप करते हैं, तो भारत के नक्शे के साथ ‘भारत’ बोल्ड में लिखा हुआ दिखेगा।
  • इसके अलावा अगर कोई गूगल मैप के अंग्रेजी वर्जन में जाकर Bharat लिखता है, तो सर्च रिजल्ट में देश के नक्शे के साथ India लिखा दिखेगा।

गूगल ने नहीं दिया बयान 

बता दें कि सिर्फ गूगल मैप्स ही नहीं, बल्कि टेक कंपनी के अन्य प्लेटफॉर्म भी पर भी अगर भारत और इंडिया लिखा जा रहा है, तो रिजल्ट एकदम सेम आ रहे हैं। जान लें कि अब तक गूगल की तरफ से इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

यह भी पढ़ें:-

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.