होम / Gandhi Autobiography: महात्मा गांधी की ‘शख़्सियत’ का साक्षात दर्पण है उनकी आत्मकथा!

Gandhi Autobiography: महात्मा गांधी की ‘शख़्सियत’ का साक्षात दर्पण है उनकी आत्मकथा!

Reepu kumari • LAST UPDATED : October 2, 2023, 2:11 pm IST

India News (इंडिया न्यूज), Gandhi Autobiography: आज 2 अक्टूबर को पूरा देश गांधी जयंती के जश्न में डूबा हुआ है। यह वो खास दिन है जब सन् 1869 में गुजरात के पोरबंदर में मोहनदास करमचंद गांधी ने जन्म लिया था। तब शायद किसी ने अंदाजा भी नहीं लगाया होगा की एक छोटा सा बच्चा अनंत काल तक इस संसार में महात्मा गांधी के नाम से जाना जाएगा। गांधी जी की सरलता उनके विचार उन्हें महान बनाते थे। जो उन्हें दूसरों से अलग करता था। उनका मकसद समाज में बदलाव लाना था। वो अपने लिए नहीं बल्कि इस देश के लिए जीते थे। जिनके निस्वार्थ प्रेम भाव को देखते हुए आज हम उन्हें राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नाम से जानते है।

आजादी से ही देशभर में काफी लोग उनके विचारों को अपनाए हुए है। उनके कदमों पर चलने का प्रयास करते है। कुछ लोग तो ऐसे भी है। जो उन्हें और करीब से जानना चाहते है। आज उन्हीं लोगों के लिए हम इस लेख में आपको ऐसी पुस्तक के बारे में बताने जा रहे है। जो गांधी जी के जीवन और उनके विचारों को बहुत करीब से आपके सामने पेश करेगी। आप इस किताब को पढ़कर बापू की असली छवि को उत्कीर्ण कर पाएंगे, उन्हें समझ पाएंगे

गांधी जी का साक्षात दर्पण है यह किताब

सत्य के प्रति मेरा साक्षात्कार: मोहनदास करमचंद गांधी सत्य के प्रति मेरा साक्षात्कार को पढ़ सकते हैं। यह ऑटोबायोग्राफी आपको लाइफ लर्निंग का संदेश और इंस्पिरेशन देगी। किताब का नाम है, ‘सत्य के प्रति मेरा साक्षात्कार’ या इंग्लिश में ‘माय एक्सपेरिमेंट विद ट्रुथ’। यह महात्मा गांधी की जीवन कथा है जिसे उन्होंने खुद प्रारम्भ में गुजराती भाषा में लिखा है। बाद में इसके कई भाषाओं में इसके अनुवाद किए गए है।

महान स्वतंत्रता सेनानी बनने का सफर

महात्मा गांधी के जीवन के शुरुआती दौर से लेकर महान स्वतंत्रता सेनानी तक के सफर के बारे में उनसे बेहतर कौन जानता है? ऐसे में उनके जीवन को उनके नजरिए से देखने के लिए यह किताब पढ़ें। इस किताब में उन्होंने अपने बचपन और युवावस्था की घटनाओं के बारे में बात की है।

इस किताब में उन्होंने अपने बचपन से लेकर 1921 तक की घटनाओं को दर्ज किया है। अगर आप जानना चाहते हैं कि महात्मा गांधी ने किन परिस्थितियों में शादी की और उन्होंने बाल विवाह क्यों किया? उनकी आगे की ट्रेनिंग कैसे हुई और उन्हें क्या अनुभव प्राप्त हुआ, इसके बारे में यह किताब सबसे अच्छी है।

बता दें कि उनकी यह किताब गांधी जी के ‘महात्मा’ बनने की कहानी को समझने में मदद करती है। आप इस किताब को पढ़कर असली महात्मा गांधी को समझ सकते है।

यह भी पढ़े:-

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Alia Bhatt ने Gucci Cruise से शेयर किया अपना लुक, मां सोनी राजदान और सास नीतू कपूर ने लुटाया प्यार -Indianews
Street Food: शावर्मा ही नहीं, ये 9 हेल्दी दिखने वाले फूड हो सकते हैं आपके सेहत के लिए घातक-Indianews
Cannes 2024 में Ajay Devgn और Tabu की औरों में कहां दम था की दिखेगी पहली झलक, इस दिन से आयोजित होगा फिल्म फेस्टिवल -Indianews
Nayanthara ने विग्नेश शिवन संग भगवती कुमारी अम्मन और तिरुचेंदूर मुरुगन मंदिरों की यात्रा, लिया आशीर्वाद -Indianews
Swati Maliwal: क्या राजनीतिक पार्टियों में महिला कार्यकर्ताओं के साथ बदसलूकी होती है ? जानें जनता की राय
GPAT 2024: जीपैट के लिए आवेदन में जल्द करें करेक्शन, आज ही यहां से करें सुधार-Indianews
Chandu Champion का पोस्टर रिलीज करने को तैयार थे Kartik Aaryan, फिर हुई यह घटना, अब इस दिन होगा आउट -Indianews
ADVERTISEMENT