होम / Horoscope 5 March 2023: आज इन राशियों को मिल सकते हैं शुभ समाचार, जानें सभी राशियों का हाल

Horoscope 5 March 2023: आज इन राशियों को मिल सकते हैं शुभ समाचार, जानें सभी राशियों का हाल

Gargi Santosh • LAST UPDATED : March 5, 2023, 11:06 am IST

Horoscope 5 March 2023: ज्योतिष के अनुसार आज यानि 5 मार्च का दिन राशिफल की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है। आज सभी राशियों के सितारे अच्छे प्रभाव के साथ काम करते दिखाई दें रहे हैं। आइए जानते हैं आज के राशिफल के बारे में-

मेष राशि

इस राशि के जातकों के लिए आज दिन बढ़िया रहेगा। आपका मन आध्यात्म में ज्यादा लगेगा। आज आपके मन में कोई नया काम शुरु करने का विचार आयेगा। किसी दोस्त से अचानक मुलाकात आपके भविष्य लिए फायदेमंद साबित होगी, किसी महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा होगी।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लिए आज दिन अच्छा साबित होगा। छोटे स्तर पर शुरु किया गया व्यापार आपके लिए लाभकारी रहेगा। आपने जो लक्ष्य निर्धारित कर रखें हैं, आज उनके काफी करीब पहुंच जायेंगे। विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे, लेकिन आप अपनी समझदारी दिखा उन्हें कामयाब नहीं होने देंगे।

मिथुन राशि

इन जातकों के लिए आज का दिन खुशियां लेकर आया है। जो लोग राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हैं, आज उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। वहीं जो लोग उच्च शिक्षा पाना चाह रहे हैं उन्हें आज किसी अच्छे कॉलेज में दाखिला मिलेगा। आपकी काबिलियत से आज आपको नई पहचान मिलेगी, आपके जूनियर आपसे कुछ नया सीखने की कोशिश करेंगे।

कर्क राशि

आज आप दिनभर ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। आपको अपने वाणी पर संयम रखने की जरूरत हैं। आज आपकी बिजनेस में बढ़ोतरी होगी। आज आपका मन ईश्वर की भक्ति में लगा रहेगा, आप किसी मंदिर जा सकते हैं जहां आपको ख़ुशी मिलेगी।

सिंह राशि

सिंह राशि के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। आपके दिमाग में नए-नए विचार आएंगे। आज आप फालतू की बातों में उलझने से बचें। अचानक धन लाभ होने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

कन्या राशि

इस राशि के लिए आज दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला हैं अपने पुराने कामों को निपटाने के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। बड़ों का दिया हुआ सुझाव आज आपके काम आएगा। बिजनेस संबंधी  मीटिंग में आज आप सही ढ़ग से अपनी बात को पेश करेंगे।

वृश्चिक राशि

आपका आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आप में सफलता और उच्चपद पाने की इच्छा जागरूक होगी, जिससे आप और अधिक मेहनत करेंगे। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन अच्छा रहने वाला है। पारिवारिक रिश्तों के बीच सामंजस्य बनाने में आप सफल रहेंगे।

धनु राशि

इस राशि के जातक अगर आज भविष्य से जुड़ी योजनाएं बनाएंगे तो वह सही साबित होंगी। जीवन में चल रही समस्याओं का समाधान निकलेगा। कार्यक्षेत्र में आज आपके सामने कुछ ऐसी परिस्थितियां सामने आएंगी, जिससे आप थोड़ा उलझन में पड़ सकते हैं। लेकिन जल्द ही इसका समाधान निकालने में सफल भी हो जायेंगे।

मकर राशि

आपके लिए आज दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। राजनीतिक से जुड़े लोगों के लिए आज दिन अच्छा रहेगा। आपके सीनियर नेता आपके कामों की तारीफ कर सकते हैं। सफलता में आ रहीं सारी दिक्कतों से छूटकारा मिलेगा। आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे और आप जिन कार्यों को करने के लिए चुनेंगे।

कुंभ राशि

आज आपका दिन बेहद ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। राजीनीति से जुड़े लोगों को आज किसी सामाजिक समरोह में जाने का मौका मिलेगा। आज आपको अचानक से धन लाभ होने के आसार बन रहे हैं। व्यापार में आज आपको खूब तरक्की मिलेगी।

मीन राशि

इस राशि के लिए आज दिन मिला-जुली प्रतिक्रिया देने वाला है। आपको कुछ नए मौके मिलेंगे, जो आपको आर्थिक लाभ कराएंगे। पिछले किए गए प्रयासों का फल आज मिलने वाला है। किसी भी समस्या पर घबराने की बजाय अपनों की सलाह लें। आपको पूरानी बातों को भूलकर आगे बढ़ने की जरूरत हैं। आपकी सेहत में काफी सुधार आएगा।

तुला राशि

तुला राशि के लिए आज दिन किस्मत चमकाने वाला रहेगा। आज समाज में आपकी एक अलग ही छवि निखर कर आएगी। ऑफिस में जो भी काम आपने किया है, उसको संभाल कर रखें। कभी भी उसकी जरूरत पड़ सकती है। बॉस आपको किसी जरूरी काम से दूसरे शहर की यात्रा पर भेज सकते हैं। आप कुछ ऐसे कार्यो को करने के लिए तैयार रहेंगे, जिन्हें करके आप प्रसन्न होंगे।

ये भी पढ़े: वडोदरा की केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, सड़क को बैरिकेट लगाकर किया बंद 

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Rahul Gandhi: ‘जनता-प्रथम राजनीति की ताकत…’, राहुल गांधी ने ब्रिटेन के नए पीएम कीर स्टारमर को दी बधाई -IndiaNews
Assam Flood: असम में बाढ़ की स्थिति हुई गंभीर, 6 लोगों की मौत के साथ मृतकों की संख्या 70 हुई -IndiaNews
Bangladesh Floods: बांग्लादेश में बाढ़ ने मचाई तबाही, 8 की मौत, 20 लाख से अधिक लोग प्रभावित -IndiaNews
Rainy Season Tips: मानसून में सनस्क्रीन लगाना क्यों जरूरी? इन बातों का जरुर रखें ख्याल
बजाज ने लॉन्च की दुनिया का पहली CNG बाइक, कीमत महज इतने रुपये से शुरु
Indian Railways/IRCTC: छठ पूजा पर दिल्ली-मुंबई से जाना है बिहार? टिकटों की बिक्री शुरू; यहां देखें डेट वाइज डिटेल्स
Rath Yatra 2024: इस शुभ मुहूर्त में निकाली जाएगी जगन्नाथ रथ यात्रा, जानें क्या है इस दिन का महत्व?
ADVERTISEMENT