होम / Health News:अगर आपको भी पेट संबंधित बार-बार ये समस्या आ रही है तो, हो जाइए सावधान, हो सकता है अल्सर का खतरा,जानिए इसके लक्षणों के बारे में

Health News:अगर आपको भी पेट संबंधित बार-बार ये समस्या आ रही है तो, हो जाइए सावधान, हो सकता है अल्सर का खतरा,जानिए इसके लक्षणों के बारे में

Himanshu Pandey • LAST UPDATED : April 21, 2023, 2:09 am IST

India News (इंडिया न्यूज़) Ulcer In Stomach: बदलती जीवन शैली के साथ खान-पान रहन-सहन बहुत सारे कारणों की वजह से अक्सर पेट दर्द उल्टी मछली जैसी कई समस्याएं आने लगती है और कई बार तो छोटी-छोटी लापरवाही लीवर और आंत की भी समस्या बना देती है। लेकिन बार-बार इन समस्याओं को नजरअंदाज करना लोगो के लिए एक बड़ी बीमारी का रूप ले लेता है। गलत या फिर अधिक तेल चिकनाई वाला खाना से पेट में एसिड बनता है। जिस वजह से जलन या पेट दर्द की समस्या हो जाती है। यह समस्या यदि बार-बार होती है, तो पेट में अल्सर बनने लगते हैं। जो पेट के लिए काफी खतरनाक होते है, तो आज हम जानेंगे अल्सर होने के प्रमुख लक्षणों के बारे में।

जल्दी भूख न लगना

जल्दी भूख न लगना और उल्टी होने की समस्या होना अल्सर के लक्षण हो सकते हैं। लंबे समय तक ये लक्षण दिखने पर डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

खट्टी डकार आना

अगर आपको लगातार खट्टी डकार आ रही और पेट में गैस की समस्या बनी रहती है तो, यह अल्सर के लक्षण हो सकते हैं। इसके लिए आपको तुरंत ही डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। हालांकि कई बार ये समस्या सामान्य भी रहता है।

पेट में दर्द होना

अचानक पेट में दर्द होना साथ ही पेट में जलन की समस्या भी अगर है तो यह अल्सर का खतरा हो सकता है। पेट दर्द की समस्या खाली पेट भी हो सकती है। पेट दर्द और जलन की यह समस्या कुछ मिनटों या कुछ घटों के लिए भी हो सकती है।

उल्टी होना

बार-बार उल्टी की वजह से आंत में दर्द भी हो सकता है। अल्सर होने पर उल्टी में ब्लड आना भी खतरनाक हो सकता है। गंभीर स्थिति में पहुंचने पर अल्सर से ब्लीडिंग होने लगती है। इसके लिए तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

 

ये भी पढ़े:- भीषण गर्मी में हीट स्ट्रोक के दिखने लगे ये गंभीर लक्षण, तो इग्नोर करने की बिल्कुल भी न करें गलती

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Russia Ukraine War: यूक्रेन ने पूर्व क्षेत्र के 3 गांवों से सेना हटाई, ज़ेलेंस्की ने की हथियारों की मांग -India News
Indian Air Force: इंडियन एअर फोर्स बनी संकटमोचक, गंभीर रूप से बीमार मरीजों को लेह से चंडीगढ़ पहुंचाया- Indianews
Pakistan Deputy PM: पाकिस्तान को मिला नया उप प्रधानमंत्री, विदेश मंत्री इशाक डार को किया गया नियुक्त -India News
Pune Traffic Police: पीएम मोदी पुणे में भरेंगे हुंकार, रैली के लिए यातायात पुलिस ने जारी किया रुट डायवर्जन -India News
Lok Sabha Election 2024: ‘तानाशाही की तरफ जा रहा देश’, सुनीता केजरीवाल ने बीजेपी पर साधा निशाना -India News
Reservation Row: गृह मंत्री अमित शाह का फेक वीडियो वायरल, दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR -India News
बम विस्फोट का आरोप, जेल से पूरी की पढ़ाई, इजरायल में बंद फिलिस्तीनी लेखक को मिला यह पुरस्कार- Indianews
ADVERTISEMENT