होम / IMD Weather Today: निकाल लें अब कंबल-रजाई, इन राज्यों में मानसून लिया विदाई; जानें अपडेट

IMD Weather Today: निकाल लें अब कंबल-रजाई, इन राज्यों में मानसून लिया विदाई; जानें अपडेट

Rajesh kumar • LAST UPDATED : October 5, 2023, 7:21 am IST
ADVERTISEMENT
IMD Weather Today: निकाल लें अब कंबल-रजाई,  इन राज्यों में मानसून लिया विदाई; जानें अपडेट

India News (इंडिया न्यूज), IMD Weather Forecast of October 2023: देश में मानसून की समाप्ती हो रही है लेकिन मानसून अपनी विदाई पर भी जमकर बरस रहा है। इन दिनों बिहार समेत कई राज्यों में जोरदार बारिश हो रही है। हालांकि 1 अक्टूबर से दिल्ली-एनसीआर में मानसून ने वापसी करने का फैसला ले लिया और खिली धूप से आसमान साफ रहा। तो यहां बारिश की अब कोई संभावना नहीं है। आने वाले कुछ दिनों में सुबह-शाम ठंडक बढ़ती जाएगी। वहीं दोपहर में धूप की तपिश अभी अगले 15-20 दिनों तक आपको चिलचीलाती रहेगी। फिर रात में आपको चादर लेने पर मौसम मजबूर कर देगा।

इन राज्यों में मानसून की विदाई

  • उधर जम्मू कश्मीर,
  • लद्दाख,
  • गिलगित बाल्टिस्तान,
  • मुजफ्फराबाद,
  • हिमाचल प्रदेश,
  • उत्तराखंड,
  • पश्चिम उत्तर प्रदेश के शेष हिस्सों,
  • पश्चिम मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • गुजरात में भी अगले 24 से 48 घंटों में  भी मानसून वापस जा सकता है।

यहां बारिश के आसार

मौसम विभाग की मानें तो आज पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, असम, अरुणाचल प्रदेश, दक्षिण केरल और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में थोड़ी बारिश हो सकती है। वहीं बिहार, ओडिशा, झारखंड और  छत्तीसगढ़ में भी बारिश होने की उम्मीद है। पूर्वोत्तर भारत, तटीय आंध्र प्रदेश, गोवा और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।  तेलंगाना, कोंकण और गोवा, पूर्वी विदर्भ, तमिलनाडु और पश्चिमी हिमालय की बात करें तो हल्की बारिश यहां भी भीगा सकती है।

यह भी पढ़ेंः-  Constable Recruitment 2023: कांस्टेबल के पदों पर निकली बंपर भर्तियां, 8 अक्टूबर तक कर सकते हैं अप्लाई

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT