होम / ‘जिस राज्य में 97% हिंदू, वहाँ हमने हिंदुत्व की विचारधारा को हराया’ : शपथ ग्रहण से पहले सुखविंदर सिंह सुक्खू का विवादित बयान

‘जिस राज्य में 97% हिंदू, वहाँ हमने हिंदुत्व की विचारधारा को हराया’ : शपथ ग्रहण से पहले सुखविंदर सिंह सुक्खू का विवादित बयान

Ashish kumar Rai • LAST UPDATED : December 10, 2022, 10:42 pm IST

इंडिया न्यूज़ (इंडिया) : हिमाचल प्रदेश में कॉन्ग्रेस पार्टी ने सुखविंदर सिंह सुक्खू को हिमाचल प्रदेश का नया मुख्यमंत्री बनाने का फैसला किया है। शपथ ग्रहण से पहले ही सुखविंदर सिंह सुक्खू का एक विवादित बयान वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सुक्खू कह रहे हैं, “जिस राज्य में 97 प्रतिशत हिंदू रहते हैं वहाँ हमने बीजेपी के हिंदुत्व की विचारदारा को हराया है।”

जानकारी दें,भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने ट्विटर पर वीडियो शेयर किया है। जिसपर लगातार लोगों की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। 11 सेकेंड के इस वीडियो में कॉन्ग्रेस नेता सुखविंदर सिंह सुक्खू मीडिया वालों से कह रहे हैं,“जिस राज्य में 97% हिंदू हों वहाँ हमने भाजपा की हिंदुत्व की विचारधारा को हराया है।”

सुक्खू आज ही कांग्रेस विधायक दल के नेता चुने गए हैं

आपको बता दें, कॉन्ग्रेस ने आज ही विधायक दल की बैठक के बाद हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद के लिए सुखविंदर सिंह सुक्खू के नाम की घोषणा की है। पार्टी ने मुकेश अग्निहोत्री को राज्य का डिप्टी सीएम बनाने का फैसला किया है। सुखविंदर सिंह सुक्खू रविवार (11 जिसंबर, 2022) को सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

प्रतिभा सिंह के समर्थकों ने ‘हॉली लॉज सातवीं बार’ के नारे लगाए

आपको जानकारी दें, भले ही कहा जा रहा हो कि सीएम पद के लिए प्रतिभा सिंह ने भी सुक्खू के नाम का समर्थन कर दिया है। लेकिन पार्टी के अंदर वर्चस्व की लड़ाई खुलकार सामने आ चुकी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक विधायक दल की बैठक के बीच प्रतिभा सिंह को मुख्यमंत्री बनाने के पक्ष में भीड़ सिसल होटल के बाहर जुट गई और नारेबाजी की। कुछ देर तक नारेबाजी होने के बाद काफिला होटल से निकल गया। हॉली लॉज (प्रतिभा सिंह का महल) समर्थक युवाओं की एक टीम कॉन्ग्रेस कार्यालय राजीव भवन पहुँची और प्रतिभा सिंह एवं उनके बेटे विक्रमादित्य सिंह के पक्ष में नारेबाजी करने लगी। हिमाचल में जगह-जगह युवा प्रतिभा सिंह को सीएम बनाने की माँग कर रहे थे। प्रतिभा सिंह के समर्थकों ने ‘हाईकमान होश में आओ’, ‘हॉली लॉज सातवीं बार’ के नारे लगा रहे थे।

प्रतिभा सिंह का सीएम बनने का सपना टूटा

ज्ञात हो, प्रतिभा सिंह के पति वीरभद्र सिंह 6 बार राज्य के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। इस बार भी समर्थक उनके ही परिवार के लिए सीएम पद की माँग कर रहे थे। समर्थकों ने आरोप लगाया कि सोची-समझी साजिश के तहत पहले प्रतिभा सिंह को प्रदेश कॉन्ग्रेस अध्यक्ष बनाया गया उन्हें सीएम पद से बाहर कर दिया गया। समर्थकों का कहना है कि दिवंगत वीरभद्र सिंह के नाम पर वोट माँगे गए और अब प्रतिभा सिंह की अनदेखी कर दी गई।

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

तीन महीने में तबाह हो जाएंगी दुनिया! Israel- Hamas युद्द के साथ शुरू हुआ दुनिया का विनाश? जानें क्या थी बाबा वेंगा की भविष्यवाणी
Rajasthan Politics: मानेसर कांड के बहाने CM भजनलाल ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले-‘समय मिला तब …’
बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आया अडानी फाउंडेशन, आंध्र प्रदेश को दिए 25 करोड़ रुपये
Delhi Road Accident: दिल्ली में दर्दनाक हादसा! 2 मजदूरों को कार ने रौंदा, 1 की मौत
आखिर वनवास ही क्यों…प्रभु श्री राम से लेकर धर्मराज युधिष्ठिर तक क्यों इन राजकुमारों को भोगना पड़ा था ये कष्ट?
Bihar Politics: नवादा अग्निकांड पर मुकेश सहनी ने सरकार से मांगा जवाब, जानिए क्या कहा?
Chhattisgarh Weather: छत्तीसगढ़ में हो सकती है बारिश, जानें मौसम का पूरा हाल
ADVERTISEMENT