होम / हम 2047 तक 40 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बन सकते हैं: रिलाइंस चेयरमैन मुकेश अंबानी

हम 2047 तक 40 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बन सकते हैं: रिलाइंस चेयरमैन मुकेश अंबानी

Suman Saurabh • LAST UPDATED : December 29, 2022, 12:11 pm IST

मुंबई। रिलाइंस चेयरमैन मुकेश अंबानी ने गुरुवार को रिलायंस परिवार दिवस समारोह 2022 को संबोधित करते हुए कहा कि भारत 2047 तक 40 ट्रलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बन सकती है। अंबानी ने आगे कहा कि “हम ऐसे समय में जी रहे हैं जब दुनिया 21वीं सदी को ‘भारत की सदी’ के रूप में देखने लगी है। अगले 25 साल भारत के 5,000 साल पुराने इतिहास में परिवर्तनकारी होने जा रहे हैं जब भारत तेजी से आर्थिक रूप से नई उंचाईंयों को छूने के लिए तैयार है।” 

2047 तक 40 ट्रिलियन डॉलर का लक्ष्य

मुकेश अंबानी ने आगे कहा  2047 तक, स्थायी और स्थिर तरीके से 40 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बन सकती है। यह लक्ष्य यथार्थवादी और प्राप्त करने योग्य है क्योंकि भारत को युवा जनसांख्यिकी, परिपक्व लोकतंत्र और प्रौद्योगिकी की नई शक्ति प्राप्त है।

बिखराव और व्यापक गरीबी के युग से, भारत समावेशी समृद्धि, अवसरों की प्रचुरता, और 1.4 अरब भारतीयों के जीवन की आसानी और जीवन की गुणवत्ता में अकल्पनीय सुधार के युग में प्रवेश करेगा। ऐसे समय में जब दुनिया के कई हिस्सों में अनिश्चितता, अस्थिरता और यहां तक ​​कि प्रतिगमन भी देखा जा सकता है, भारत को विश्व स्तर पर ‘चमकते स्थान’ के रूप में माना जा रहा है।

सरकार के साथ उद्योगपतियों की भूमिका अहम

गौरतलब है कि रिलाइंस इंड्सट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी देश के दूसरे सबसे धनी व्यक्ति है। अर्थशास्त्र विशेषज्ञो का मानना है कि देश बिना निजी जगत के आगे बढ़े उस उंचाई को हासिल नहीं कर  सकते। देश के सबसे बड़े उद्योगपति व अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने भी 2050 तक भारत को 40 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनाए जाने की संभावना को स्वीकार्य किया है।

 

ज्ञात हो कि इस समय भारत की अर्थव्यवस्था  3.1 ट्रिलियन डॉलर की है। भारत सरकार का लक्ष्य 2025 तक इसे 5 ट्रिलियन डॉलर बनाने का था, लेकिन वह लक्ष्य अभी संभव होता नहीं दिख रहा है। इसके अलावा सरकार के द्वारा एक और लक्ष्य 2035 तक 10 ट्रिलयन डॉलर बनाने का रखा गया है।

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Janhvi Kapoor ने Mr & Mrs Mahi से अपने दो लुक किए शेयर, रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया ने दिया प्यार भरा रिएक्शन -Indianews
Car Accident: गुजरात की सड़कों पर दिखा तेज रफ्तार का कहर, कार के पेड़ से टकराने पर गई दो युवकों की जान-Indianews
Lok Sabha Election: छठवें चरण के मतदान में शामिल इतने उम्मीदवारों पर है अपराधिक मामले दर्ज, ADR ने जारी किया चौकाने वाला रिपोर्ट-Indianews
Urmila ने Madhuri के साथ लगाए ठुमके, 1997 की फिल्म के सीन को किया रीक्रिएट – Indianews
Sonu Sood ने छोटे बच्चे की जान बचाने के लिए जुटाए 17 करोड़ रुपये, दुनिया का सबसे महंगा इंजेक्शन खरीदने की पहल -Indianews
Lok Sabha Election: हमारी सरकार पांच नहीं दस किलो देगी राशन, अखिलेश-खड़गे का ऐलान
Cannes 2024 के रेड कार्पेट पर वॉक करेंगी Jacqueline Fernandez, इस बार एक्ट्रेस के लिए होगा यह खास -Indianews
ADVERTISEMENT