होम / India Most Populous Nation: भारत बना दुनिया की सबसे ज्यादा आबादी वाला देश, देखें कैसे बढ़ी आबादी

India Most Populous Nation: भारत बना दुनिया की सबसे ज्यादा आबादी वाला देश, देखें कैसे बढ़ी आबादी

Roshan Kumar • LAST UPDATED : April 19, 2023, 2:17 pm IST

India Most Populous Nation: संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि भारत 142.86 करोड़ लोगों के साथ दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश बन गया है। भारत ने चीन को पीछे छोड़ दिया है। यूएनएफपीए की द स्टेट ऑफ वर्ल्ड पॉपुलेशन रिपोर्ट, 2023 के अनुसार, भारत की जनसंख्या 1,428.6 मिलियन तक पहुंच गई है जबकि चीन की आबादी 1,425.7 मिलियन है। दोनों देशों में 2.9 मिलियन का अंतर है।

सबसे ज्यादा युवा भी

संयुक्त राष्ट्र के जनसंख्या डेटा रिकॉर्ड में यह पहली बार है कि भारत की जनसंख्या 1950 के बाद से चीन से ज्यादा दर्ज की गई है। दरअसल संयुक्त राष्ट्र की स्थापना 1945 में खत्म हुए द्वितीय विश्व युद्ध के बाद हुई थी और 1950 संयुक्त राष्ट्र ने जनसंख्या डेटा एकत्र करना और जारी करना शुरू किया था। UNFPA की रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत की 25% आबादी 0-14 आयु वर्ग में है, यहां 10-19 साल तक की आयु के लोग 18% हैं, 10-24 साल तक के लोग 26% हैं, 15-64 साल तक के लोग 68% और 65 से ऊपर के लोग 7% हैं.।

इस तरफ बढ़ी आबादी

2023 में भारत की जनसंख्या 1,428,627,663 है, जो 2022 से 0.81% अधिक है।
2022 में भारत की जनसंख्या 1,417,173,173 थी, जो 2021 से 0.68% अधिक रही।
2021 में भारत की जनसंख्या 1,407,563,842 थी, जो 2020 से 0.8% अधिक रही।
2020 में भारत की जनसंख्या 1,396,387,127 थी, जो 2019 से 0.96% अधिक रही।

यह भी पढ़े-

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT