India News Manch 2023 Day-2: केंद्रीय कैबिनेट मंत्रियों से लेकर राज्य के कैबिनेट मंत्रियों, संसद सदस्यों, मुख्यमंत्रियों, पार्टी अध्यक्षों, महासचिवों और अन्य देश की शीर्ष राजनीतिक हस्तियों ‘इंडिया न्यूज मंच’ पर अपनी बात रखी। यह कार्यक्रम तीन दिनों के लिए आयोजित किया गया है। आज (14 दिसंबर) इस कार्यक्रम का दिू दिन रहा।
कार्यक्रम का दूसरा दिन
आज के इस मेगा कॉन्क्लेव में एक मंच पर भारत के सबसे बड़े राजनीतिक नेताओं और आवाजों की उपस्थिति देखी गई। आज के इस कार्यक्रम में उड़ता पंजाब के निर्देशक अभिषेक चौबे, यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम भाई रुपाला, पुरुषोत्तम शर्मा, टेलीविजन एक्टर मोहित रैना, -केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह पहुचें। इसके बाद राजनीतिक अंदाज में पंक्ति के माध्यम से अनामिका जैन अंबर ने अपने विरोधियों पर हमला बोला। उनका साथ सर्वेश अस्थाना ने दिया।
इसके बाद मंच पर सोनरूपा विशाल, अनिल एंटनी, स्वामी सुमेधानंद सरस्वती , VHP अध्यक्ष पर आलोक कुमार, पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी, रैट माइनर्स की टीम, MOS देवुसिंह चौहान, राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा, उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह, सांसद चिराग पासवान, कांग्रेस सांसद सैय्यद नासिर हुसैन, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने भी हिस्सा लिया।
कार्यक्रम का पहला दिन
मेगा कॉन्क्लेव में एक मंच पर भारत के सबसे बड़े राजनीतिक नेताओं और आवाजों की उपस्थिति देखी गई। कल के इस कार्यक्रम की शुरुआत में आप सांसद राघव चड्ढा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने नया CEC कानून को सुप्रीम कोर्ट का अपमान बताया। इनके बाद कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डी०के० शिवकुमार कार्यक्रम ने हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने बढ़ती महंगाई पर जोड़ डाला है। इसके बाद राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य राम माधव पहुंचे। इनके अलावा सेफोलॉजिस्ट संजय कुमार, यशवंत देशमुख और पवन वर्मा पुहंचें। इनके बाद कार्यक्रम में आचार्य प्रमोद कृष्णम पहुंचे। इनके बाद कांग्रेस नेता इमरान प्रतापगढ़ी पहुंचे। इनके बाद BJP सांसद और एक्टर रवि किशन और बीजीपी सांसद मनोज तिवारी पहुचें। उनके बाद केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू पहुंचे। इस कार्यक्रम में निरहुआ (दिनेश लाल यादव) ने भी हिस्सा लिया। इनके अलावा बिप्लब कुमार, नॉवेलिस्ट तस्नीम खान, साहित्यकार डॉ. कौशल पंवार, नेता-अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा, खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के चर्चे के बाद मंच उस्ताद अमीन साबरी एंड ब्रदर्स ने समा बांधा।
Also Read:
- Rohit Sharma on World Cup: विश्व कप फाइनल में हार के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने तोड़ी चुप्पी, जानिए क्या कहा?
- Pythian Games: प्राचीन पाइथियन गेम्स की मेजाबानी करेगा भारत, 5000 से अधिक खिलाड़ी और कलाकार लेंगे हिस्सा
- IPL 2024: जानिए कितने खिलाड़ी हैं आईपीएल में नीलामी का हिस्सा, हेड और कमिंस सूची में शीर्ष पर