होम / India News Manch 2023: मंच पर राकेश सिन्हा ने बताया क्या है R.S.S, पंडित नेहरु पर लगाया दोहरापन का आरोप

India News Manch 2023: मंच पर राकेश सिन्हा ने बताया क्या है R.S.S, पंडित नेहरु पर लगाया दोहरापन का आरोप

Shanu kumari • LAST UPDATED : December 14, 2023, 7:22 pm IST
ADVERTISEMENT
India News Manch 2023: मंच पर राकेश सिन्हा ने बताया क्या है R.S.S, पंडित नेहरु पर लगाया दोहरापन का आरोप

India News(इंडिया न्यूज), India News Manch 2023: हर साल की तरह इस साल भी इंडिया न्यूज़ देश का सबसे बड़ा राजनीतिक मंच आयोजन कर रहा है। ये आयोजन दिल्ली के एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में हो रहा है। बीते कल यानि बुधवार 13 दिसंबर से शुरु हुए इस कार्यक्रम का आज दूसरा दिन है। बता दें कि ये तीन दिवसीय कार्यक्रम 15 दिसंबर (शुक्रवार), 2023 तक चलेगा। जहां कई सारे दिग्गजों का आगमन हुआ है। वहीं आज इस मंच पर राज्यसभा डॉ. राकेश सिन्हा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सनातन को लेकर बातें की है।

पीएम नेहरु पर दोहरापन का आरोप 

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी और पंडित नेहरु की भी तुलना की है। उन्होंन कहा कि भारतीय जनता पार्टी सनातन का कभी राजनीतिक उपयोग नहीं करती है। पीएम मोदी गंगा में नहा कर शिव मंदिर जाते हैं। ये अपराध नहीं है। अपराध पीएम नेहरु ने किया था। वो कहते कुछ और हैं करते कुछ और हैं। वो कभी भी भारतीय संस्कृती से जुड़े नही थें। इसके वाबजूद लिखते हैं कि मेरी अस्थी को गंगा में प्रभावित कर दिया जाए। ये दोहरापन भाजपा पसंद नहीं करती है।

संघ के बारे में धारणा बनाकर चल रही राजनीतिक दुकाने

राकेश सिन्हा ने आर.एस.एस पर भी चर्चा किया। उन्होंने कहा कि 1974 में जब इंदिरा गांधी की तानाशाही बढ़ गई थी, तब लोकतंत्र को बहाल करने के लिए संघ के स्वयंसेवक आएं। जब इमरजेंसी लगा तो स्वयंसेवक ही जेल गए। 80 प्रतिशत लोग संघी थें। 114 से अधीक स्वयंसेवक के लोग जेल में प्राण त्याग दिए। संघ ने इस देश को लोकतंत्र पर हो रहे प्रहार से उबारा। इस तरह के हजारों कहानियां है। संघ के बारे में धारणा बनाकर राजनीतिक दुकाने चलाई जाती हैं।

Also Read:

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT