होम / ISRO Gaganyaan Mission: चंद्रयान-3 और आदित्य एल-1 के बाद गगनयान की बारी, इसरो के मिशन को पूरा करेंगें ये भारतीय

ISRO Gaganyaan Mission: चंद्रयान-3 और आदित्य एल-1 के बाद गगनयान की बारी, इसरो के मिशन को पूरा करेंगें ये भारतीय

Rajesh kumar • LAST UPDATED : October 4, 2023, 1:14 pm IST
ADVERTISEMENT
ISRO Gaganyaan Mission: चंद्रयान-3 और आदित्य एल-1 के बाद गगनयान की बारी, इसरो के मिशन को पूरा करेंगें ये भारतीय

India News(इंडिया न्यूज),Gaganyaan Mission Astronauts Training Video: चंद्रयान-3 और आदित्य एल1 मिशन के बाद अब तैयारी इसरो के गगनयान (Gaganyaan) मिशन की है। इस मिशन के तहत तीन भारतीय अंतरिक्ष यात्री स्पेस में भेजे जाएंगे। ये स्पेस में देश का पहला मानवयुक्त मिशन होगा जिसे लेकर तैयारियां भी जोर-शोर से की जा रही हैं। वैसे तो ये पूरा मिशन इसरो (ISRO) का है, लेकिन इसमें भारतीय वायुसेना (Indian Air Force) भी उसका पूरा साथ दे रही। वायुसेना के बेहद काबिल अफसर इस मिशन को अंजाम देंगे। अब इसी मिशन से जुड़ा एक वीडियो भी वायुसेना की तरफ से जारी किया गया है।

बता दें, भारतीय वायुसेना की तरफ से जो वीडियो जारी किया गया है उसमें देखा जा सकता है कि चिनूक हेलीकॉप्टर के जरिए गगनयान को काफी ऊंचाई पर ले जाया जाता है, इसके बाद उसे वहां से ड्रॉप कर दिया जाता है। इसके बाद गगनयान खुद तय स्थान पर सफल लैंडिंग करता है। इसके अलावा इस मिशन में शामिल अंतरिक्ष यात्री भी एक्सरसाइज करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

यह भी पढ़ेंः-  Chinese Submarine: अपने ही जाल में फंसकर डूब गई चीनी पनडुब्बी, 55 नौसैनिकों के डूब जानें की आशंका!

गुप्त रखी गई है पहचान

भारतीय वायुसेना और इसरो ने सुरक्षा कारणों से इस मिशन में शामिल सभी अंतरिक्ष यात्रियों की पहचान गुप्त रखी है। ऐसे में वीडियो में भी उनका चेहरा नहीं दिखाया गया। इस मिशन के 2024 के अंत में लॉन्च होने की उम्मीद है। इस मिशन के बाद भारत संयुक्त राज्य अमेरिका, रूस और चीन के बाद मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशन लॉन्च करने वाला का चौथा देश बन जाएगा।

रूस में हो चुकी है स्पेशल ट्रेनिंग

वैसे तो अंतरिक्ष में सिर्फ तीन ही यात्री भेजे जाएंगे, लेकिन ऐहतियात के तौर पर चार यात्रियों को ट्रेनिंग दी जा रही है। ये सभी रूस में स्पेशल ट्रेनिंग पूरी कर चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने बेंगलुरु में उड़ान संबंधित जानकारी वाला एक साल का पाठ्यक्रम भी पूरा कर लिया है. सबसे खास बात ये है कि चंद्रयान-3 और आदित्य एल1 मिशन की तरह गगनयान भी पूरी तरह से स्वदेशी है। इस यान के ज्यादातर हिस्सों को भारत में ही तैयार किया गया है।

यह भी पढ़ेंः- ED News: क्या है प्रवर्तन निदेशालय, अक्सर लगते है केंद्र की कठपुतली होने का आरोप

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT