होम / ISRO Gaganyaan Mission Live: गगनयान मिशन' की पहली टेस्ट फ्लाइट लॉन्च, स्पेस में भारत एक बार फिर करेगा कारनामा

ISRO Gaganyaan Mission Live: गगनयान मिशन' की पहली टेस्ट फ्लाइट लॉन्च, स्पेस में भारत एक बार फिर करेगा कारनामा

Reepu kumari • LAST UPDATED : October 21, 2023, 1:33 pm IST

India News (इंडिया न्यूज), ISRO Gaganyaan Mission Live: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) की ओर से शुक्रवार (20 अक्टूबर) को यह ऐलान किया था कि भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष में भेजने के महत्वाकांक्षी मिशन की दिशा में आगे बढ़ते हुए एक मानव रहित उड़ान परीक्षण के लिए काउंटडाउन शुरू कर दिया गया है। इसरो ने आगे कहा कि ‘क्रू मॉड्यूल’ (जिसमें अंतरिक्ष यात्री सवार होंगे) और चालक बचाव प्रणाली से लैस एकल-चरण तरल प्रणोदन रॉकेट को शनिवार (21 अक्‍टूबर) यानि आज सुबह 8 बजे श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र के पहले प्रक्षेपण तल से रवाना करने की बात कही थी। इससे संंबंधित पल पल की अपडेट है ये..

21 Oct, 10:17 Am- गगनयान मिशन की पहली टेस्ट फ्लाइट सफल- इसरो चीफ

इसरो चीफ एस सोमनाथ ने इस पर  कहा कि’ मुझे इस बात का ऐलान करते हुए खुशी हो रही है कि गगनयान मिशन की पहली टेस्ट फ्लाइट TV-D1 Mission सफल रही है. इस मिशन का मकसद क्रू एस्केप सिस्टम की जांच करना था।’

21 Oct, 10:16 Am-बंगाल की खाड़ी में क्रू मॉड्यूल लैंड

क्रू मॉड्यूल सफलतापूर्वक बंगाल की खाड़ी में लैंड कर गया। इसे रिकवर करने के प्रोसेस की शुरुआत ।


21 Oct, 10:15 Am-क्रू मॉड्यूल को लेने के लिए टीमें तैयार, हैं तैनात

गगनयान मिशन की पहली टेस्ट फ्लाइट के जरिए लॉन्च किए गए रॉकेट से क्रू मॉड्यूल अलग हो चुका। पैराशूट खुलने के साथ ही ये क्रू मॉड्यूल श्रीहरिकोटा तट से दूर बंगाल की खाड़ी में गिरने वाला है। रिकवर करने लिए भारतीय नौसेना का जहाज और गोताखोरों की टीम तैनात कर दी गई हैं।


21 Oct, 10:11 Am-रॉकेट से जुदा हुआ क्रू मॉड्यूल

पहली फ्लाइट टेस्ट के जरिए आसमान में भेजा गया क्रू मॉड्यूल अलग हुआ। पैराशूट खुल गया है। ये धीरे-धीरे समुद्र की ओर बढ़ रहा है।


21 Oct, 10:05 Am-गगनयान मिशन के पहले फ्लाइट टेस्ट का वीडियो

गगनयान मिशन के पहले फ्लाइट टेस्ट का वीडियो यहां देख सकते हैं।


21 Oct, 10:03 Am- लॉन्च हुई गगनयान मिशन की पहली टेस्ट फ्लाइट 

भारतीय स्पेस एजेंसी इसरो ने गगनयान मिशन की पहली टेस्ट फ्लाइट को लॉन्च कर दिया गया हैइ। सकी लॉन्चिंग सुबह 10 बजे हुई।


 

21 Oct, 9:11 Am-इसरो चीफ ने ये कहा..

इसरो चीफ एस सोमनाथ ने मिशन को होल्ड पर रखने के साथ कहा कि टेस्ट फ्लाइट की लॉन्चिंग का प्रयास आज नहीं हो पाया है। नॉमिनल कोर्स के दौरान इंजन में आग नहीं जली। हमें ये पता लगाने की जरूरत है। कि क्या गड़बड़ी हुई है। व्हीकल पूरी तरह से सुरक्षित है। हमें देखने की जरूरत है कि क्या हुआ है। हम जल्द लौटेंगे जो कंप्यूटर काम कर रहा है उसने लॉन्च रोक दिया है। हम इसे ठीक करेंगे और जल्द ही लॉन्च शेड्यूल करेंगे।


21 Oct, 9:10 Am- देखिए कैसे रोकी गई पहली टेस्ट फ्लाइट

इसरो के गगनयान मिशन की पहली टेस्ट फ्लाइट को होल्ड पर रखा गया है। यहां इस वीडियो में देख सकते हैं किस तरह से इंजन में आग नहीं जली, जिसकी वजह से फ्लाइट की लॉन्चिंग को होल्ड रखा गया..


21 Oct, 8:46 Amगगनयान मिशन की पहली टेस्ट फ्लाइट होल्ड पर

गगनयान मिशन की पहली टेस्ट फ्लाइट लॉन्च को होल्ड पर कर दिया गया है। लॉन्चिंग से पांच सेकंड पहले लॉन्चिंग को होल्ड किया गया है।


21 Oct, 8:27 Am– शुरु हुआ इसरो का लाइव प्रसारण 

इसरो ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट, यूट्यूब और फेसबुक पेज पर गगनयान मिशन की पहली टेस्ट फ्लाइट के लिए लाइव प्रसारण शुरू कर दी है।


21 Oct, 8:03 Amटेस्ट फ्लाइट में 30 मिनट का इंतजार और

गगनयान मिशन की पहली टेस्ट फ्लाइट को सुबह 8 बजे सतीश धवन स्पेस सेंटर से लॉन्च किया जाने वाला था लेकिन इसरो के अनुसार अब इसे 8.30 बजे लॉन्च किया जाएगा।


21 Oct, 8:00 Am-8 बजे लॉन्च

आज सुबह 8 बजे लॉन्च किया जाएगा।


21 Oct, 7:56 Am मिशन का समय

लॉन्च होने के बाद टेस्ट मिशन कुल मिलाकर 532 सेकेंड का रहने वाला है।  टेस्ट फ्लाइट के वक्त रॉकेट की रफ्तार 1307 किमी प्रतिघंटा रहने वाली है।

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT