होम / IPL 2024, DC vs MI Highlights : दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 10 रन से हराया

IPL 2024, DC vs MI Highlights : दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 10 रन से हराया

Divyanshi Singh • LAST UPDATED : April 27, 2024, 7:41 pm IST

India News (इंडिया न्यूज),  IPL 2024, DC vs MI Highlights : आईपीएल 2024 का 43वें मैच में आज दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस आमने-सामने हैं। मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीत पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 257 रन बनाए। अब मुंबई इंडियंस को जीत के लिए 20 ओवर में 258 रन बनाने होंगे।

MI की बल्लेबाजी

  • ईशान किशन – 20 रन
  • रोहित शर्मा – 8 रन
  • सूर्यकुमार यादव – 26 रन
  • नेहल वढेरा-4 रन
  • हार्दीक पांड्या 46 रन

DC की गेंदबाजी

  • मुकेश कुमार-1 विकेट
  • खलील अहमद- 2 विकेट

DC की बल्लेबाजी

  • जेक फ्रेजर-मैकगर्क – 84 रन
  • अभिषेक पोरेल – 36 रन
  • शाई होप-41 रन
  • ऋषभ पंत- 29 रन
  • ट्रिस्टन स्टब्स-48*
  • अक्षर पटेल-11*

MI की गेंदबाजी

  • पीयूष चावला- 1 विकेट
  • मोहम्मद नबी- 1 विकेट
  • ल्यूक वुड- 1विकेट
  • जसप्रीत बुमराह- 1विकेट

06:19 PM, 27-APR-2024

DC vs MI Live Score : मुंबई का तीसरा विकेट गिरा

पावरप्ले की आखिरी गेंद पर मुंबई इंडियंस ने तीसरा विकेट भी गंवा दिया। खलील अहमद ने छठे ओवर में 360 डिग्री बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को आउट किया। वह 13 गेंदों में तीन चौकों और दो छक्कों की मदद से 26 रन बनाने में कामयाब हुए।

06:07 PM, 27-APR-2024

DC vs MI Live Score : मुंबई का दूसरा विकेट गिरा

मुंबई को दूसरा झटका मुकेश कुमार ने पांचवें ओवर की पहली गेंद पर दिया। उन्होंने ईशान किशन को अपना शिकार बनाया। युवा बल्लेबाज 14 गेंदों में 20 रन बनाकर आउट हुए। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए तिलक वर्मा उतरे हैं।

05:56 PM, 27-APR-2024

DC vs MI Live Score : मुंबई का पहला विकेट गिरा

मुंबई को पहल झटका रोहित शर्मा के रूप में लगा। वह सिर्फ आठ रन बनाकर लौटे। खलील अहमद ने चौथे ओवर की पहली गेंद पर पूर्व कप्तान को होप के हाथों कैच कराया। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए सूर्यकुमार यादव पहुंचे हैं।

05:30 PM, 27-APR-2024

DC vs MI Live Score : दिल्ली ने मुंबई के सामने रखा 258 रन का लक्ष्य

टॉस हार पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की शुरुवात बेहद शानदार रही। 114 रन के स्कोर पर दिल्ली कैपिटल्स का पहला विकेट गिरा। जेक फ्रेजर-मैकगर्क ने दिल्ली को मजबूत शुरुवात दी। जेक फ्रेजर ने 27 गेंदों में 84 रन की पारी खेली। जिसमें 6 छक्के और 11 चौके शामिल हैं। ट्रिस्टन स्टब्स ने नाबाद 48 रन की पारी खेली। शाई होप ने 41 रन की पारी खेली। अभिषेक पोरेल ने 36 रन की पारी खेली। वहीं ऋषभ पंत ने 29 रन बनाए। अक्षर पटेल ने नाबाद 11 रन की पारी खेली।

04:22 PM, 27-APR-2024

DC vs MI Live Score : पोरेल 36 रन बनाकर आउट

अभिषेक पोरेल के रूप में दिल्ली को दूसरा झटका लगा। उन्हें मोहम्मद नबी ने 127 रन के स्कोर पर अपना शिकार बनाया। वह 27 गेंदों में तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 36 रन बनाने में कामयाब हुए। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए कप्तान ऋषभ पंत उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए शाई होप मौजूद हैं। 10 ओवर के बाद टीम का स्कोर 128/2 है।

04:15 PM, 27-APR-2024

DC vs MI Live Score : दिल्ली को लगा पहला झटका

दिल्ली कैपिटल्स को पहला झटका पीयूष चावला ने दिया। उन्होंने अच्छी फॉर्म में नजर आ रहे जैक फ्रेजर मैकगर्क को अपना शिकार बनाया। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने 27 गेंदों में 84 रनों की तूफानी पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 11 चौके और छह छक्के लगाए। वहीं, उनका स्ट्राइक रेट 311.11 का रहा। पहले विकेट के लिए मैकगर्क ने पोरेल के साथ 114 रनों की साझेदारी निभाई। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए शाई होप उतरे हैं।

03:50 PM, 27-APR-2024

DC vs MI Live Score : जेक फ्रेजर-मैकगर्क ने 15 गेंदों में जड़ा अर्धशतक

जेक फ्रेजर-मैकगर्क ने  दिल्ली को शानादार शुरुवात दी है। जेक फ्रेजर-मैकगर्क ने 15 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया है।

03:10 PM, 27-APR-2024

DC vs MI Live Score : दोनों टीमों की प्लेइंग 11 इस प्रकार है

मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, नेहल वढेरा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), टिम डेविड, मोहम्मद नबी, पीयूष चावला, ल्यूक वुड, जसप्रीत बुमराह, नुवान तुषारा।

इम्पैक्ट सब: सूर्यकुमार यादव, नमन धीर, शम्स मुलानी, डेवाल्ड ब्रेविस, कुमार कार्तिकेय।

IPL 2024: KKR की हार के बाद गौतम गंभीर ने खोया अपना आपा, अंपायर से की बहस; यहां देखें वायरल वीडियो-Indianews

दिल्ली कैपिटल्स : जेक फ्रेजर-मैकगर्क, कुमार कुशाग्र, शाई होप, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, अभिषेक पोरेल, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, लिजाद विलियम्स, मुकेश कुमार, खलील अहमद।

इम्पैक्ट सब: रसिख दार सलाम, प्रवीण दुबे, विक्की ओस्तवाल, रिकी भुई, सुमित कुमार।

03:02 PM, 27-APR-2024

DC vs MI Live Score : मुंबई ने जीता टॉस

मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। इस मैच में एमआई एक बदलाव के साथ उतरेगी। गेराल्ड कोएत्जी की जगह ल्यूक वुड को मौका मिला है। वहीं, दिल्ली की प्लेइंग 11 में कुमार कुशाग्र की एंट्री हुई है। उन्हें पृथ्वी शॉ की जगह मौका मिला है।

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Viral News: सर्दी की समस्या से जूझ रही थी महिला, डॉक्टर ने नाक से निकला 100 से ज्यादा जिंदे कीड़े-Indianews
Viral Video: छुट्टे का बहाना बनाने पर भिखारी ने निकाला स्वाइप मशीन, जानें आगे फिर क्या हुआ-Indianews
Dhanush के बेटे के 12वी के नंबर देख चौंक जाएंगे आप, मां बाप का हो चुका हैं तलाक -Indianews
Arvind Kejriwal: अरविंद केजरीवाल की जमानत पर ED का विरोध, अभियान चलाने का अधिकार मौलिक अधिकार नहीं-Indianews
CG Board Result: छत्तीसगढ़ 10वीं बोर्ड एग्जाम में सिमरन बनीं टॉपर, देखें 10वीं-12वीं के टॉपर्स की पूरी लिस्ट-Indianews
Kerala +2 Result 2024: केरल +2 के परिणाम घोषित, ऐसे करें चेक-Indianews
Pakistan Terrorist Attack: बलूचिस्तान के ग्वादर में एक बार फिर आतंकी हमला, गोलीबारी में सात मजदूरों की मौत-Indianews
ADVERTISEMENT