होम / ISRO: विमान में इसरो प्रमुख सोमनाथ का हुआ भव्य स्वागत, यात्रियों ने तालियों से किया अभिवादन

ISRO: विमान में इसरो प्रमुख सोमनाथ का हुआ भव्य स्वागत, यात्रियों ने तालियों से किया अभिवादन

Himanshu Pandey • LAST UPDATED : August 31, 2023, 11:50 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़), ISRO: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के प्रमुख एस. सोमनाथ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो एक विमान का है, जिसमें इसरो चीफ सफर कर रहे थे। जिसमें मौजूद यात्रियों ने सोमनाथ का भव्य के साथ स्वागत किया।

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि, हाल ही में इसरो चीफ सोमनाथ का इंडिगो की फ्लाइट से यात्रा कर रहे थे, तभी इंडिगो फ्लाइट में बैठे अटेंडेंट ने उनका स्वागत किया और कहा कि, हमें इसरो चीफ के इस फ्लाइट में होने की घोषणा करते हुए बेहद खुशी हो रही है। हमें आपके इस फ्लाइट में होने पर गर्व है। शुक्रिया हमें गर्व महसूस कराने के लिए। जिसके बाद विमान में बैठे यात्रियों ने भी तालियों से एस. सोमनाथ का अभिवादन किया।

भारत ने रचा इतिहास

इसरो के प्रमुख जिस विमान में यात्रा कर रहे थे, उसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिल पायी है। इंडिगो के द्वारा इसके बारे में कोई विवरण साझा नहीं किया है। वहीं चंद्रयान-3 ने 23 अगस्त को शाम 6.04 बजे चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र के पास लैंडिंग की थी। बता दें, चार साल में दूसरे प्रयास में चंद्रमा पर इस टचडाउन के साथ भारत अमेरिका, चीन और तत्कालीन सोवियत संघ के बाद चंद्रमा की सतह पर लैंडिंग करने वाला चौथा देश बन चुका है।

यह भी पढ़े-

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Climate Change: जलवायु परिवर्तन से बढ़ रहा समुद्र का स्तर, इस देश को जल्द ट्रांसफर करनी होगी अपनी राजधानी -India News
Biden-Trump Debate: बाइडेन और ट्रम्प प्रेसिडेंशियल डिबेट के लिए हुए राज़ी, जून और सितंबर में होगी बहस -India News
Monsoon: 31 मई को केरल में पहुँचेगा मानसून, मौसम विभाग ने लगाया अनुमान -India News
Pakistan: मां से रोज मारपीट करता था नशेड़ी पिता, बेटे ने कर दी हत्या -India News
Kangana Ranaut: कंगना रनौत के पास 50 LIC पॉलिसी और इतने करोड़ की संपत्ति, सोशल मीडिया पर लोगों ने यूं दी प्रतिक्रिया -India News
RR vs PBKS: राजस्थान रॉयल्स की लगातार चौथी हार, पंजाब किंग्स ने 5 विकेट से चटाई धूल -India News
Saeed Anwar: महिलाओं के जन्म के बाद से तलाक में…, सोशल मीडिया पर सईद अनवर के बयान की हुई निंदा -India News
ADVERTISEMENT