होम / Jupiter-Venus: दो ग्रहों का दुर्लभ संयोग, 1 मार्च को आएंगे बेहद करीब 

Jupiter-Venus: दो ग्रहों का दुर्लभ संयोग, 1 मार्च को आएंगे बेहद करीब 

Gaurav Kumar • LAST UPDATED : February 25, 2023, 11:27 pm IST
ADVERTISEMENT
Jupiter-Venus: दो ग्रहों का दुर्लभ संयोग, 1 मार्च को आएंगे बेहद करीब 

साइंस डेस्क/नई दिल्ली (Jupiter-Venus will be together till March 1) : खगोलिय घटनाओं में दिलचस्पी रखने वालों के लिए अगले महीने के पहले दिन यानी 1 मार्च को सबसे चमकीले ग्रहों शुक्र और बृहस्पति के बीच एक दुर्लभ संयोग होने जा रहा है। फरवरी की शुरुआत में, दोनों ग्रह लगभग 29 डिग्री अलग थे जो महीने खत्म होने के बाद 1 मार्च को एक दूसरे के बेहद करीब आ जाएंगे।

  • केवल 0.52 डिग्री ही दूर होगें दोनों ग्रह
  • क्या है परफेक्ट ट्रिफेक्टा ?
  • क्या है इस घटना का महत्व है ?
  • कैसे देखें इस घटना को ?

केवल 0.52 डिग्री ही दूर होगें दोनों ग्रह

अंतरिक्ष एजेंसी नासा के ट्वीट के अनुसार “पश्चिमी आकाश में एक मिलन हो रहा है: वर्धमान चंद्रमा बृहस्पति के करीब बैठता है, उनके नीचे शुक्र है। “बृहस्पति और शुक्र 1 मार्च तक साथ-साथ रहेंगे, जब वे अपने सबसे करीब होंगे।” इन रातों में बृहस्पति और शुक्र दोनों को आकाश में थोड़ा करीब आते देखा गया है।”

क्या है परफेक्ट ट्रिफेक्टा ?

इस घटना को “परफेक्ट ट्रिफेक्टा” के नाम से जाना जाएगा। खगोल विज्ञान में रुचि रखने वालों के लिए यह घटना चर्चा पैदा कर दी है। इस घटना को देखने के लिए लोग फोटो खिंचने से लेकर बाकी सारी तैयारी कर चुके हैं।

क्या है इस घटना का महत्व है ?

घटना के बारे में, नासा ने पिछले ब्लॉगों में से एक में समझाया कि संयोजनों का कोई गहरा खगोलीय महत्व नहीं है, लेकिन वे देखने में मंत्रमुग्ध कर देने वाले हैं। नासा के ब्लॉग के अनुसार “हमारे सौर मंडल में, ग्रहों के बीच संयोजन अक्सर होता है क्योंकि ग्रह सूर्य के चारों ओर परिक्रमा करते हैं और इस प्रकार हमारे आकाश में समान पथ का पता लगाते हैं,”

कैसे देखें इस घटना को ?

शाम को सूर्यास्त के एक घंटे बाद पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम क्षितिज की ओर इस घटना को देखा जा सकता है। आप यह तभी देख पाएंगे जब आसमान साफ हो और इसे देखने के लिए प्रदूषण के कम होने की जरूरत है। इस घटना को किसी विशेष उपकरण जैसे दूरबीन के बिना भी देखा जा सकता है।

ये भी पढ़ें :- Breaking News: 2024 का आम चुनाव बैलट पेपर पर करवाने की मांग, कांग्रेस पार्टी करेगी चुनाव आयोग का रुख

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT