होम / Karnataka Assembly Election: प्रचार- प्रसार के आखिरी दिन बेंगलुरु में प्रियंका गांधी का भव्य रोड शो

Karnataka Assembly Election: प्रचार- प्रसार के आखिरी दिन बेंगलुरु में प्रियंका गांधी का भव्य रोड शो

Priyanshi Singh • LAST UPDATED : May 8, 2023, 1:18 pm IST

India News (इंडिया न्यूज),Karnataka Assembly Election, विजयनगर: कर्नाटक में 10 मई को चुनाव होने हैं ऐसे में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा लगतार जनता से संपर्क साधने की कोशिश कर रही हैं। बता दें प्रियंका गांधी कर्नाटक के कोने – कोने मेंं जाकर जनसभा को संबोधीत कर रही हैं साथ ही साथ रोड़ शो भी कर रही हैं। प्रियंका गांधी ने बेंगलुरु के विजयनगर में रोड़ शो किया। इस दौरान लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली। जानकारी के लिए बता दें कर्नाटक आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रचार प्रसार का आज आखिरी दिन है।

बता दें इस दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने लोगों से बात करते हुए कहा  “आज सबसे बड़ा मुद्दा महंगाई है। महंगाई बढ़ रही है तो सरकार का कर्तव्य है कि जहां-जहां सबसे ज्यादा मुश्किल हो रही है, जो महंगाई का ज्यादा बोझ उठा रहा है उसके लिए कुछ राहत दे… लेकिन भाजपा ‘40% सरकार का’ के नाम से जानी जाती है”

बता दें कल यानी रवीवार को प्रियंका गांधी ने कर्नाटक के मुदबिद्री में जनसभा को संबोधीत किया इस दौरान महासचिव प्रियंका गांधी ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में हर रोज 5 किसान आत्महत्या से मर रहे हैं। यहां अगर आतंक है तो महंगाई और बेरोजगारी का आतंक है।

ये भी पढ़ें – Karnataka Assembly Election: प्रियंका गांधी वाड्रा ने भाजपा को बताया आतंक वाली सरकार, जानें क्या कहा?

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT