India News (इंडिया न्यूज़),Karnataka Election 2023, कर्नाटक: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है। दोपहर 3 बजे तक 52.03% मतदाताओं ने अपना वोट डाला। कर्नाटक में सभी 224 विधानसभा सीटों पर मतदान शुरू हो गया है। चुनाव आयोग ने चुनाव के लिए सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए हैं। इस बार चुनाव लड़ने वालों में कई बड़े नेता भी हैं। खुद मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई चुनाव लड़ रहे हैं। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का कहना है कि कर्नाटक चुनाव पर पूरे देश की नजर है। एक तरफ जहां खूब पैसे बांटे जा रहे हैं वहीं दूसरी तरफ लोगों का प्यार है। मुझे विश्वास है कि 13 मई को भाजपा को सबक मिलेगा।
कर्नाटक चुनाव में दोपहर 3 बजे तक 52.03% मतदान हुआ। pic.twitter.com/gA0LyyW4a5
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 10, 2023
कर्नाटक CM बसवराज बोम्मई ने कहा “मैं लोगों से लोकतंत्र की जीत और राज्य के भविष्य के लिए वोट करने की अपील करूंगा। मुझे विश्वास है कि हम पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएंगे। कांग्रेस भ्रष्टाचार की बात कर रही है लेकिन उनका खुद का ट्रैक रिकॉर्ड बहुत खराब है। उनके बहुत लोग बेल पर बाहर हैं।”
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता जगदीश शेट्टार ने कहा , “भाजपा के खिलाफ लोगों में आक्रोश है। मैंन हमेशा इस क्षेत्र के लोगों के लिए काम किया है…मैंने बहुत बार कहा है कि अगर कोई संगठन संविधान के खिलाफ है तो केंद्र सरकार उसे बैन कर सकती है, यह शक्ति राज्य सरकार के पास नहीं है।”
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.