होम / 20 July 2023, Rashifal: वृषभ, मिथुन और तुला राशि का आज भाग्य साथ देगा, जानें क्या कहता है आपका राशिफल

20 July 2023, Rashifal: वृषभ, मिथुन और तुला राशि का आज भाग्य साथ देगा, जानें क्या कहता है आपका राशिफल

Himanshu Pandey • LAST UPDATED : July 20, 2023, 5:32 am IST

India News (इंडिया न्यूज़), 20 July 2023, Rashifal: आज का दिन कुछ राशियों का भाग्य अच्छा रहने वाला है। आर्थिक मामलों में आज का दिन शुभ रहेगा। मेष राशि वालो के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। वही वृषभ राशि की बात करें तो आज के दिन भावनात्मक रूप से परेशान रह सकते हैं, आर्थिक स्थिति अनुकूल रहेगी। जानिए क्या कहता हैं आपका किस्मत।

मेष राशिफल (Aries)

आज का दिन मेष राशि के लोगों के लिए फायदेमंद रहेगा। रियल एस्टेट के काम से जुड़े जातकों को अच्छी डील मिल सकती है। व्यापारी वर्ग को सफलता प्राप्त होगी। आय में बढ़ोतरी होगी। संपत्ति से जुड़े विवाद आपके पक्ष में रहेंगे।

वृषभ राशिफल (Taurus)

आज के दिन भावनात्मक रूप से परेशान रह सकते हैं। आर्थिक स्थिति अनुकूल रहेगी। पारिवारिक जीवन में आपको जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा जिससे संतान से संबंधित किसी समस्या का समाधान निकल पाएगा।

मिथुन राशिफल (Gemini)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आर्थिक रूप से देखा जाए तो आज का दिन फलदायक साबित होगा। पारिवारिक जीवन में आज किसी करीबी सदस्य से अपेक्षित मदद न मिलने के कारण आपका मन खराब होगा और उन पर से आपका विश्वास उठ जाएगा।

कर्क राशिफल (Cancer)

आज व्यापार में कुछ परेशानियों का सामना कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आज आपकी व्यस्तता बनी रहेगी लेकिन लाभ उम्मीद के अनुसार नहीं होने से आप मानसिक रूप से परेशान होंगे। व्यापारियों के लिए दिन शुभ है कोई बड़ी पूंजी निवेश करने से पहले जीवनसाथी की राय लें।

सिंह राशिफल (Leo)

ज नौकरी में आज काम का दबाव अधिक होने के व्यस्त रहेंगे। जीवनसाथी के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे, जिससे वह आपसे नाराज भी हो सकती हैं। आप अपने स्वास्थ्य को विशेष ध्यान दे। मित्रों और परिजनों का सहयोग मिलेगा।

कन्या राशिफल (Virgo)

आज का दिन आपके लिए बेहतर साबित होगा। आज आप सक्रिय महसूस करेंगे। आज संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आपके घर में कोई पारिवारिक उलझन चल रही थी तो वह आज समाप्त हो जाएगी, राहत महसूस करेंगे।

तुला राशिफल (Libra)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा।सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को आज अपने कार्य क्षेत्र में बेहद सावधानी से काम करना होगा नहीं तो आपके लिए तनावपूर्ण स्थिति बन सकती है।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio)

आज आपको अपना अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। संतान की उत्तम प्रगति देखकर आपका मन प्रसन्न रहेगा। बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। दूर स्थान की यात्रा फायदेमंद साबित होगी।

धनु राशिफल (Sagittarius)

आज आपका दिन ठीक ठाक ही रहेगा। व्यावसायिक दृष्टि से सकारात्मक विकास की संभावना है। जो लोग नौकरी बदलना चाहते हैं या नई नौकरी ढूंढ रहे हैं, उनके लिए समय अच्छा है। आपके स्वास्थ्य में भी उतार चढ़ाव बना रहेगा। परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए समय अच्छा है, फल अच्छा मिलेगा।

मकर राशिफल (Capricorn)

आज के दिन छोटी मेहनत करने पर बड़ी सफलता मिल सकती है। आज आप कोई फैसला ले सकते हैं। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। आज मकर राशि के जातकों को काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है।

कुंभ राशिफल (Aquarius)

आआज आपको करियर में आगे बढने का अवसर मिलेगा। आज नौकरी के लिए किया गया आपका प्रयास भी सफल होगा। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों के लिए शुभ समय है। पद प्रतिष्ठा बढ़ सकती है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces)

मीन राशि के जातकों को आज कार्यक्षेत्र में विरोधियों और शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत है। पारिवारिक जीवन के मामले में आपका दिन आज अनुकूल रहेगा लेकिन जीवनसाथी की सेहत को लेकर आपको परेशानी हो सकती है।

ये भी पढ़े-  Sawan 2023: सावन के व्रत में इस तरह बनाएं समा के चावल कि खीर, अभी देखें रेसिपी

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.