India News (इंडिया न्यूज़),Madhuri Dixit on Mann ki Baat 100 Episode,मुंबई : अभिनेत्री माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit Nene) ने ‘मन की बात’ के 100वें एपिसोड होने पर कहा किप्रधानमंत्री मोदी आम लोगों की समस्याओं को समझने के लिए समय निकाल रहे हैं, यह अद्भुत है। बता दें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम के मन की बात (Mann ki Baat 100 Episode)100 वें एपिसोड को संबोधित किया इस दौरान उन्होंंने देश की जनता से बात करते हुए कई अहम बातें कहीं।
‘मन की बात’ के 100वें एपिसोड(Mann ki Baat 100 Episode) होने पर अभिनेत्री माधुरी दीक्षित नेने ने कहा “प्रधानमंत्री मोदी आम लोगों की समस्याओं को समझने के लिए समय निकाल रहे हैं, यह अद्भुत है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम ” बता दें दीक्षित के साथ देश विदेश के और तमाम लोगों ने भी पीएम को इस खास एपिसोड के लिए बधाई दी और उनकी जमकर तारीफ भी की।
#WATCH प्रधानमंत्री मोदी आम लोगों की समस्याओं को समझने के लिए समय निकाल रहे हैं, यह अद्भुत है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम 'मन की बात' के 100वें एपिसोड होने पर अभिनेत्री माधुरी दीक्षित नेने, मुंबई pic.twitter.com/EwwsQXeJ7N
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 30, 2023
22 भारतीय भाषाओं और 29 बोलियों के अलावा, मन की बात फ्रेंच, चीनी, इंडोनेशियाई, तिब्बती, बर्मी, बलूची, अरबी, पश्तू, फारसी, दारी और स्वाहिली सहित 11 विदेशी भाषाओं में प्रसारित की जाती है। मन की बात का प्रसारण आकाशवाणी के 500 से अधिक प्रसारण केंद्रों द्वारा किया जाता है। लोगों के जीवन पर मन की बात के प्रभाव के संबंध में एक अध्ययन किया गया।
अध्ययन से पता चला है कि 100 करोड़ से अधिक लोग कम से कम एक बार मन की बात से जुड़े हैं, यह सीधे लोगों से बात करता है, जमीनी स्तर के परिवर्तनकर्ताओं और लोगों की उपलब्धियों का जश्न मनाता है और लोगों को सकारात्मक कार्यों के प्रति प्रभावित करता है। कार्यक्रम का दूरदर्शन द्वारा देश भर के राजभवनों में सीधा प्रसारण भी किया गया।
ये भी पढ़ेें – Shahid Kapoor ने Mann ki Baat के 100 वें एपिसोड पर कहा – मोदी जी लोगों से जुड़े रहना चाहते थे और यह एक महान नेता की निशानी है
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.