India News (इंडिया न्यूज़) ,Maharashtra: महाराष्ट्र के पुणे जिले में बेटे की मौत के गम में डूबे परिवार को एक भीड़ द्वारा पिटा गया। इस मामले में पुलिस ने 21 लोगो को गिरफ्तार किया है। मामले को लेकर पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि पुणे में गणपति विसर्जन के समय पीड़ित परिवार के घर के बाहर से गुजर रहे जुलूस में डीजे पर तेज संगीत बजाने को लकेर आपत्ति जताने के बाद भीड़ ने चार सदस्यों की पिटाई कर दी, जिसमें वह चारों घायल बताये जा रहे हैं। पुलिस ने कहा कि, परिवार अपने एक सदस्य की मृत्यु का शोक मना रहा था। जिसकी वजह वे तेज आवाज में डीजी बजाने पर आपत्ति जताई थी।

16 वर्ष के बेटे की हुई थी मृत्यु

मामले को लेकर पुलिस अधिकारी ने कहा, यह घटना 25 सितंबर की है, जब गणपति विसर्जन जुलूस शिंदे वस्ती  (Maharashtra) में सोमातने फाटा के पास से जा रहा था, तो एक स्थानीय निवासी सुनील शिंदे ने उन लोगों से अनुरोध किया कि वे उनके घर के सामने से गुजरते समय डीजे को न बजाएं क्योंकि वे अपने 16 वर्ष के बेटे की मौत का शोक मना रहे हैं। जिसकी मौत नौ दिन पहले ही हो गई थी।

भीड़ ने लोहे के छड़ों से पीटा

अधिकारी ने आगे बताते हुए कहा कि, संगीत पर आपत्ति जताये जाने के बाद गणपति मंडल के आयोजकों और परिवार के कुछ सदस्यों के बीच बहस होने लगी। जिसके बाद उन्होंने संगीत बंद कर दिया और विसर्जन के लिए आगे बढ़ गए। फिर बाद में रात करीब 11 बजे विसर्जन के बाद लौटते वक्त गणपति मंडल के कुछ सदस्यों ने बदला लेने के बिचार से पीड़ित सुनील शिंदे और परिवार के अन्य सदस्यों पर हमला कर दिया और उन्हें लोहे की छड़ों से पीटा दिया।

अदालत ने एक अक्टूबर तक पुलिस हिरासत दे दिया

अधिकारी ने कहा कि इस मामले में कुल 21 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अदालत ने एक अक्टूबर तक उन्हें पुलिस के हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने कहा कि पीड़ित परिवार से शिकायत मिलने के बाद आईपीसी की विभिन्न धाराओं में मामले को दर्ज किया गया और तत्काल कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं और 21 लोगों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया। जिसके बाद अदालत ने एक अक्टूबर तक पुलिस हिरासत दे दिया है।

ये भी पढ़ें-