होम / Maldives-India Tension: मालदीव-लक्षद्वीप विवाद से पहले योगाभ्यास को लेकर लड़ाई, जानें क्या है पूरी कहानी

Maldives-India Tension: मालदीव-लक्षद्वीप विवाद से पहले योगाभ्यास को लेकर लड़ाई, जानें क्या है पूरी कहानी

Shanu kumari • LAST UPDATED : January 10, 2024, 5:45 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़), Maldives India Issue: मालदीव और लक्षद्वीप विवाद बढ़ता ही जा रहा है। यह मामला तब तूल पकड़ा जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लक्षद्वीप में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया। जिसके बाद मालदीव के तीन मंत्रियों ने पीएम मोदी के पोस्ट पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी।

जिसपर भारत की ओर से एक्शन लेते हुए मालदीव सरकार को चेतवानी दी गई। Maldives India Issue मामले में मालदीव सरकार ने अपना पल्ला झाड़ लिया। जिसमें उन्होंने कहा कि यह उनका व्यक्तिगत विचार है। हांलाकि भारत सरकार द्वारा दबाव मिलने पर तीनों मंत्रियों को निलंबित कर दिया गया।

योग इस्लाम सिद्धांतों के विरुद्ध

मालदीव एक इस्लामिक देश है। दोनों देशों की अलग-अलग विचारधारा है। जिसकी वजह से अक्सर भारत के साथ विवाद होता रहता हैं। इससे पहले साल 2022 में योगा को लेकर मालदीव में विवाद देखने को मिला था। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर मालदीव के एक फुटबॉल स्टेडियम में कुछ लोग योगा कर रहे थें। इसी बीच लगभग 200 प्रदर्शनकारियों ने स्टेडियम में आकर काफी तबाही मचाई। उन लोगों ने योगाभ्यास कर रहे लोगों को खदेड़ दिया।

वहीं आसपास के दुकानों में तोड़फोड़ की गई। उनका कहना था कि “योग इस्लाम के सिद्धांतों के विरुद्ध है”। हालांकि 2022 में योग दिवस पूरे विश्व में धूमधाम से मनाया गया। इस साल लगभग 192 देशों के राजदूतों, राजनयिकों समेत आम जनता ने योगा किया था। जिसमें 44 इस्लामिक मुल्क शामिल थें। इन सभी देशों में से केवल मालदीव में बवाल देखने को मिला था।

समाचार एजेंसी ने क्या कहा

मालदीव की समाचार एजेंसी द एडिशन की एक रिपोर्ट के अनुसार, सुन्नी राष्ट्र में इस्लामवादियों के एक वर्ग का मानना है कि योग सूर्य की पूजा करने के समान है। जो इस्लामी सिद्धांतों के अनुसार एक वर्जित कार्य है। विशेषज्ञों का कहना है कि लक्षद्वीप पर ताजा विवाद 2022 योग दिवस हमले जैसी ही भारत विरोधी किताब के एक अध्याय जैसा लगता है।

चीन उकसाने में लगा 

बता दें कि इन दिनों मालदीव विवाद के कारण कई भारतीय नागरिकों ने अपना मालदीव दौरा रद्द कर दिया। वहीं इंडियन सेलिब्रिटी भी लक्षद्वीप को प्रमोट करते नज़र आ रहे हैं। इसे लेकर बॉलीवुड के कई एक्टर्स ने भी अपनी राय रखी है। वहीं इस पूरे विवाद के बाद मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू चीन दौरे पर निकले हैं।

जहां उन्होंने चीन के लोगों से मालदीव आने का अनुरोध किया है। वहीं चीनी सरकार भी उकसाने की कोशिश में लगी है। इन सबके के बीच इजरायल भारत की समर्थन में उतरा है। हालांकि देश के अंदर ही पीएम मोदी को गलत ठहरा दिया गया। देश की सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इसे लेकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी सारी बातों को व्यक्तिगत रुप से ले लेतें हैं। जिसकी वजह से हमारा पड़ोसी मुल्कों के साथ विवाद बढ़ जाता है।

Also Read:

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.