होम / Sawan 2023: कावड़ यात्रा के दौरान भूलकर भी ना करें ये गलतियां, बाबा हो सकते है रुष्ट

Sawan 2023: कावड़ यात्रा के दौरान भूलकर भी ना करें ये गलतियां, बाबा हो सकते है रुष्ट

Mudit Goswami • LAST UPDATED : July 13, 2023, 10:50 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़), Sawan 2023:  सावन का महीना आते ही कांवड़ यात्रा शुरु हो जाती है। आपको बता दें कि 4 जुलाई दिन मंगलवार से सावन मास शुरु हो चुका हैं। 15 जुलाई दिन शनिवार को भगवान शिव पर जल चढ़ाया जाएगा। 15 जुलाई को मासिक शिवरात्रि पड़ रही है। कांवड़ लाने वाले व्यक्ति के लिए बहुत से नियम है। जिनका पालन करना अवशयक है। कांवड़ यात्रा के दौरान कुछ काम करना अशुभ माना जाता है। जो व्यक्ति कांवड़ लेने जा रहे हों वह इन कामो से दूरी बना कर रखें।

नशा ना करें

जो लोग कांवड़ यात्रा पर जाते हैं वह नशा ना करें। नशा करना एक बुरी आदात है जो सेहत के लिए भी हानिकारक होती है। नशा, मांस, मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए। कांवड़ यात्रा को तीर्थ यात्रा भी कहा जाता है। इसीलिए कांवड़ यात्रा पर जाते समय किसी भी नशे या मास मदिरा जैसी चीज को हाथ भी नहीं लगाना चाहिए।

दूषित भोजन से दूर रहें

कांवड़ यात्रा के दौरान हमें अपवित्र भोजन नहीं खाना चाहिए। इस यात्रा में हमें केवल स्वच्छ भोजन का सेवन करना चाहिए। सड़क किनारे कांवड़ियों कि सेवा के लिए लगाए गए पंडाल बेहद शुद्ध और अच्छा खाना बनाते हैं। हमें वहीं खाना खाना चाहिए।

विवाद से दूरी बनाएं

कांवड़ यात्रा पर जो लोग जा रहें हों उनको वाद-विवाद से दूर ही रहना चाहिए। अनबन करने से मन की शांति भंग हो सकती है। आप कांवड़ यात्रा पर किसी को गलत शब्द ना बोलें, मन में दुश्मनी की भावना से आपको शुभ फल की प्राप्ति नहीं होगी। कांवड़ यात्रा पर जाते समय भगवान का नाम ही अपनी जुबान पर रखें।

बोली पर संयम

कांवड़ यात्रा के दौरान हमें अपनी बोली पर नियंत्रण रखना चाहिए। ऐसी बात अपने मुख से ना निकालें जो दुसरे व्यक्ति को बुरी लगे। इस बात का ध्यान रखें कि कांवड़ यात्रा पर जाते समय झूठ व गंदा ना बोलें और किसी की बुराई भी ना करें। ऐसा करने से आप मिलने वाले फल से वंक्षित रह सकते हैं।

क्रोध पर संयम रखें

कांवड़ यात्रा के दौरान जो लोग कांवड़ लेने जा रहे हों उनको क्रोध नहीं करना चाहिए। जब भी आप कांवड़ यात्रा पर जाएं तब आपको क्रोध नहीं करना चाहिए। कांवड़ यात्रा एक तीर्थ यात्रा के समान होती है। आपको अपना मन शांत रखकर ही कांवड़ यात्रा पर जाना चाहिए, तभी आपको भोलेनाथ की कृपा प्राप्त होगी।

ये भी पढ़े-  Vastu Tips: घर में सुख-समृद्धि के लिए अपनाएं ये वास्तु टिप्स, भूलकर भी ना करें ये गलती

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Bear Meat: अमेरिकी परिवार ने खाया भालू का कच्चा मांस, मस्तिष्क कीड़े से हुए संक्रमित- Indianews
Pakistan पूर्व पीएम इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, नफरत भड़काने के आरोप में मामले दर्ज करने की मिली मंजूरी- Indianews
U.S news: गर्लफ्रेंड को गिफ्ट देने के लिए 400,000 डॉलर चुराया, फिर अमेरिकी व्यक्ति ने बॉस का सिर किया कलम- Indianews
America ने यूक्रेन को 275 मिलियन डॉलर के हथियार और सैन्य सहायता को दी मंजूरी, रूस की बढ़ी टेंशन- Indianews
Babar Azam: रोहित शर्मा को पछाड़ बाबर आजम ने इस लिस्ट में जगह बनाई, विराट कोहली के रिकॉर्ड को खतरा- Indianews
China Military: ‘पुराने मानदंडों को ख़त्म…’, ताइवान के आसपास चीन के सैन्य अभ्यास पर अमेरिका प्रतिक्रिया -India News
RuPay Card: विश्व में लहरा रहा डिजिटल इंडिया का परचम! मॉरीशस-UAE के बाद अब यहां चलेगा रुपे कार्ड -India News
ADVERTISEMENT