ADVERTISEMENT
होम / Top News / MP Politics: दिग्विजय सिंह ने भाजपा पर कसा तंज कहा, "मोदी जी को स्थानीय नेतृत्व पर भरोसा नहीं"

MP Politics: दिग्विजय सिंह ने भाजपा पर कसा तंज कहा, "मोदी जी को स्थानीय नेतृत्व पर भरोसा नहीं"

BY: Himanshu Pandey • LAST UPDATED : August 15, 2023, 1:42 am IST
ADVERTISEMENT
MP Politics: दिग्विजय सिंह ने भाजपा पर कसा तंज कहा,

Digvijay Singh taunted the BJP

India News (इंडिया न्यूज), MP Politics: मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों के चुनाव को लेकर राजनिति दलों में गर्माहट तेजी से बढ़ता हुआ नजर आ रहा है।  जिसमें नेताओं का आरोप-प्रत्यारोप भी देखने को मिल रहा है। वहीं इसी बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भाजपा सरकार पर बड़ा हमला बोला है। जिसमें वह बिना नाम लिए ही भाजपा पर तंज कसा है। जिसमें वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर कहते हैं कि, मोदी जी को मध्य प्रदेश के स्थानीय नेतृत्व पर भरोसा नहीं है।

मध्य प्रदेश के चुनाव की जिम्मेदारी अमित शाह ने ली

बता दें कि मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में चुनाव होने हैं। इसके लिए भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने केंद्रीय नेताओं यानी बड़े नेताओं को इसकी जिम्मेदारी सौपी है। वहीं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मध्य प्रदेश के साथ ही छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी ली है। जिसमें उन्होनें केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को चुनाव प्रभारी और रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव को चुनाव सह-प्रभारी बनाया है।

दिग्विजय सिंह भाजपा पर हमला बोला 

इसी को लेकर दिग्विजय सिंह ने हमला बोला है। जिसमें उन्होंने ट्विटर पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि, ‘मध्य प्रदेश में भाजपा के कितने अंग और रंग हैं आप भी पहचानिए। 1. नाराज़ भाजपा, 2. महाराज भाजपा, 3. शिवराज भाजपा, और, 4. शाह भाजपा ( यह नया ग्रुप है)। दिल्ली से उपरोक्त तीन भाजपा को संतुलित, समायोजित और नियंत्रित करने के लिए बनाए गए शाह भाजपा में दो नए मेंबर हैं- भूपेन्द्र यादव और अश्विनी वैष्णव। क्या मोदी जी को स्थानीय नेतृत्व पर भरोसा नहीं?

ये भी पढ़े

Tags:

Amit shahbhopalBhopal Hindi Samacharbhopal News in HindiDigvijaya SinghElection 2023Latest Bhopal News in HindiMadhya Pradesh Election 2023madhya pradesh politicsshivraj singh chouhan

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT