ADVERTISEMENT
होम / Top News / मुंबई: स्टंट वीडियो बनाने बिल्डिंग में घुसे दो रूसी नागरिक गिरफ्तार

मुंबई: स्टंट वीडियो बनाने बिल्डिंग में घुसे दो रूसी नागरिक गिरफ्तार

BY: Roshan Kumar • LAST UPDATED : December 27, 2022, 2:20 pm IST
ADVERTISEMENT
मुंबई: स्टंट वीडियो बनाने बिल्डिंग में घुसे दो रूसी नागरिक गिरफ्तार

रूस के नागरिक और टावर.

इंडिया न्यूज़ (मुंबई, Mumbai police arrest Two youtuber who entered Imperial Twin Towers): मुंबई पुलिस ने सोमवार को दो रूसी YouTubers को गिरफ्तार किया, जिन्होंने कथित तौर पर एक स्टंट वीडियो रिकॉर्ड करने के लिए तारदेओ क्षेत्र में इंपीरियल ट्विन टावर्स में प्रवेश किया था।

उनकी पहचान रोमन प्रोशिन (33) और मक्सिम शचरबाकोव (25) के रूप में हुई है। पुलिस ने इसकी जानकारी रूसी वाणिज्य दूतावास को दे दी है।

दोनों कथित तौर पर सोसाइटी में घुस गए क्योंकि वे एक स्टंट वीडियो रिकॉर्ड करना चाहते थे। मुंबई के हाई-प्रोफाइल इलाकों में से एक तारदिओ में 60 मंजिला आवासीय ट्विन टावर है।

पुलिस ने अपने बयान में कहा “गार्ड ने उन्हें देखा और उन्हें पकड़ लिया और पुलिस से संपर्क किया। पूछताछ के दौरान, दोनों ने पुलिस को बताया कि वे सीढ़ियों से एक टावर की 58 वीं मंजिल पर गए थे और बाहर से स्टंट करते हुए नीचे आने वाले थे और उन्हें अपने स्टंट का एक वीडियो रिकॉर्ड करना था।”

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 452 और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आज दोनों आरोपियों को गिरगांव कोर्ट में पेश करेगी।

Tags:

MaharashtraMumbaiMumbai Police

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT