होम / Mulayam Singh Yadav के लिए अगले 24 घंटे बेहद अहम, लगातार डॉक्टरों की टीम कर रही निगरानी

Mulayam Singh Yadav के लिए अगले 24 घंटे बेहद अहम, लगातार डॉक्टरों की टीम कर रही निगरानी

Nishika Shrivastava • LAST UPDATED : October 3, 2022, 6:13 pm IST

Mulayam Singh Yadav Health Update:- यूपी के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) की तबीयत खराब होने के बाद उन्हें मेदांता अस्पताल के आईसीयू में शिफ्ट किया गया है। मेदांता (गुरुग्राम) के सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, मुलायम सिंह के लिए अगले 24 घंटे बेहद अहम बताए जा रहें हैं। उनकी डायलिसिस की जा रही है। फिलहाल, धरती पुत्र की तबीयत स्थिर बनी हुई है। डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है।

मुलायम सिंह को यूरिन इंफेक्शन और ब्लड प्रेशर की समस्या

आपको बता दें, अस्पताल के सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ नितिन सूद और डॉ सुशील कटारिया की निगरानी में मुलायम सिंह यादव का इलाज किया जा रहा है। डॉक्टर उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है। उनका 22 अगस्त से अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। मुलायम सिंह यादव अभी भी ICU में भर्ती हैं। उन्हें यूरिन इंफेक्शन और ब्लड प्रेशर की समस्या बताई गई है।

राहुल गांधी ने की मुलायम सिंह के जल्द ठीक होने की कामना

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने ट्वीट कर मुलायम सिंह यादव के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। बता दें, राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा, “मुलायम सिंह जी के खराब तबीयत का समाचार प्राप्त हुआ। मैं उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”

प्रियंका गांधी ने भी जल्द स्वस्थ होने की कामना

साथ ही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने भी ट्वीट कर लिखा, “मुलायम सिंह यादव जी की बिगड़ती सेहत के बारे में सुनकर हम सब चिंतित हैं और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।”

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT