होम / Rajasthan Assembly Elections 2023: नोखा विधानसभा सीट पर नाक की लड़ाई, जानें कौन मारेगा बाजी

Rajasthan Assembly Elections 2023: नोखा विधानसभा सीट पर नाक की लड़ाई, जानें कौन मारेगा बाजी

Reepu kumari • LAST UPDATED : October 12, 2023, 9:08 pm IST

India News (इंडिया न्यूज), Rajasthan Assembly Elections 2023: विधानसभा चुनाव 2023 पास है। ऐसे में हर पार्टी अपना दाव खेल रही है। बात करें बीकानेर जिले की नोखा विधान सभा सीट की तो इसे बहुत ज्यादा खास माना जाता है। यहां कांटे की टक्कर देखने को मिलती है। यहां से कांग्रेस के कद्दावर नेता रामेश्वरलाल डूडी चुनाव लड़ते आए हैं।  डूडी का विधानसभा में अपनी पैठ है। इसके साथ ही वह वर्तमान में राजस्थान स्टेट एग्रो इंडस्ट्रीज डेवलपमेंट बोर्ड, राजस्थान सरकार में अध्यक्ष के रूप में काम कर रहे हैं। लेकिन इस बार  कांग्रेस की सीट से रामेश्वरलाल डूडी की जगह उनकी पत्नी सुशीला देवी के चुनावी मैदान में उतर सकती हैं।

अगर वह इस चुनाव में खड़ी होती हैं तो उनका सामना विकास मंच के पूर्व संसदीय सचिव कन्हैयालाल झंवर और भाजपा के मौजूदा विधायक बिहारीलाल विश्नोई से होने वाली है। इस वजह से ही त्रिकोणीय मुकाबला कहा जा रहा है।

इतने वोटर, इतनी आबादी

जान लेते हैं नोखा विधानसभा क्षेत्र में मतदाता और उनकी आबादी;

  • नोखा विधानसभा क्षेत्र- कुल मतदाता 2 लाख 80 हजार 391
  •  पुरुष मतदाता- एक लाख 49 हजार 742
  • महिला मतदाता – एक लाख 30 हजार 649
  • चुनाव के लिए 258 मतदान केंद्र तैयाऱ
  •  शहरी क्षेत्र- 42 मतदान केंद्र तैयार
  • ग्रामीण क्षेत्र- 216 मतदान केंद्र तैयार
  • 2304 दिव्यांग मतदाता पंजीकृत

राजनीतिक इतिहास

  • बात करें बीकानेर के नोखा सीट की तो यहां 2018 के चुनाव में भाजपा ने जीत हासिल की थी। इस चुनाव में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामेश्वर डूडी को हार का चेहरा देखना पड़ा था। तब बीजेपी के बिहारीलाल को 86917 वोट हासिल हुए थे। जबकि कांग्रेस के डूडी को 78254 वोट प्राप्त हुए।
  • 2013 के विधानसभा चुनाव में जीत की तस्वीर बदल गई और कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी रामेश्वर डूडी विधायक बन गए। डूडी को 70801 वोट मिले थे।  प्रतिद्वंद्वी के रूप में कन्हैया लाल को 40007 वोट मिले थे।

जातीय समीकरण का खेल

नोखा विधानसभा सीट पर कौन जीत का ताज पहनेगा यह तय करती है वहां कि जाट समाज, विश्नोई समाज और अन्य जातीय समीकरण। अगर इस क्षेत्र को जाट बाहुल्य माना जाता है तो वहीं विश्नोई समाज की तादाद भी अधिक है।

2013 चुनाव का रिजल्ट

  1. रामेश्वर लाल डूडी: कांग्रेस को इतने  70,801 (45%) वोट मिले।
  2. कन्हैया लाल: निर्दलीय को इतने  40,007 (25%) वोट मिले हैं।
  3. बिहारी लाल: निर्दलीय को इतने 35,365 (22%) वोट मिले।

2008 चुनाव का रिजल्ट

  1. कन्हैया लाल: निर्दलीय को इतने 49,796 (37%) वोट मिले।
  2. रामेश्वर लाल डूडी: कांग्रेस को इतने 47,519 (36%) वोट मिले।
  3. बिहारी लाल: बीजेपी को इतने 25,018 (19%) वोट मिले।

यह भी पढ़ें:-

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT