Guwahati-Delhi Indigo Flight: नशे में धुत इंडिगो यात्री ने 26 मार्च को गुवाहाटी से दिल्ली की उड़ान पर गलियारे में उल्टी कर दी और शौचालय के आसपास शौच कर दिया। घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक केबिन क्रू सदस्य की गंदगी साफ करने की तस्वीर वायरल हुई। घटना पर लोगों ने जमकर अपनी नाराजगी जताई। फ्लाइट के एक यात्री भास्कर देव कोंवर ने एक फेसबुक पोस्ट कर घटना के बारे बताया।

  • लगातार ऐसी घटना देखने को मिल रही
  • यात्री पर कार्रवाई नहीं की गई
  • सोशल मीडिया पर घटना वारयल

फेसबूक पोस्ट में लिखा था “इंडिगो 6E 762: गुवाहाटी से दिल्ली। नशे में धुत यात्री ने गलियारे में उल्टी की और शौचालय के चारों ओर शौच किया। अग्रणी महिला श्वेता ने सारी गंदगी साफ की और सभी लड़कियों ने स्थिति को असाधारण रूप से अच्छी तरह से संभाला। नारी शक्ति को सलाम।”

चालक दल ने साफ किया

वायरल फोटो में चालक दल के सदस्य हाथ में सफाई स्प्रे और गंदगी को साफ करने के लिए फर्श पर टिशू पेपर के साथ दिखाई दे रहे हैं। भास्कर देव ने लिखा “मैं वास्तव में बुरा महसूस कर रहा था। तीन लड़कियां में से , एक गुवाहटी, एक बिजयनगर और एक कोहिमा की रहने वाली थीं। वह इसे साफ करने के लिए गलियारे में चल रहे थे और सम्मान से बाहर मैंने उन क्षणों को क्लिक नहीं किया।”

लगातार हो रही बदतमीजी

भास्कर के अनुसार यात्री को किसी भी तरह से दंडित नहीं किया गया था। मुझे वास्तव में बुरा लगा जब मैंने प्रमुख महिला को अपने हाथ के ब्रश से सफाई करते और गंदगी को साफ करने के लिए फर्श को खरोंचते हुए देखा। सोशल मीडिया पर चालक दल के सदस्यों के लिए सहानुभूति देखी गई। कई लोगों ने इस संदर्भ में “गर्ल पावर” शब्द के इस्तेमाल पर भी आपत्ति जताई। हाल ही में फ्लाइट में यात्रियों के अभद्र व्यवहार की ऐसी कई घटनाएं सुर्खियां बटोर रही हैं।

मार्च की चौथी घटना

23 मार्च को दुबई से मुंबई की यात्रा कर रहे दो यात्रियों ने शराब के नशे में फ्लाइट में हंगामा किया था। दत्तात्रेय बापरडेकर और जॉन जॉर्ज डिसूजा को इस मामले में गिरफ्तार किया गया था। 9 मार्च को इंडिगो की कोलकाता-बेंगलुरु उड़ान में के शौचालय में धूम्रपान करते पकड़े जाने के बाद एक 24 वर्षीय महिला को बेंगलुरु पहुंचने पर गिरफ्तार किया गया।

वही पांच मार्च को एक अमेरिकी छात्र ने न्यूयॉर्क-नई दिल्ली अमेरिकन एयरलाइंस की उड़ान में एक सह-यात्री पर पेशाब कर दिया था। 26 नवंबर 2022 को भी न्यूयॉर्क-दिल्ली एयर इंडिया की उड़ान में लगभग ऐसी ही एक घटना हुई, जिसमें एक व्यक्ति शंकर मिश्रा ने नशे की हालत में एक बुजुर्ग महिला पर कथित तौर पर पेशाब कर दिया था। इस मामले में एयर इंडिया पर 30 लाख का जुर्माना भी लगाया था।

यह भी पढे़-