होम / Indigo Passenger: विमान में फिर बदतमीजी, इंडियो के दो यात्री गिरफ्तार, इस महीने की तीसरी घटना

Indigo Passenger: विमान में फिर बदतमीजी, इंडियो के दो यात्री गिरफ्तार, इस महीने की तीसरी घटना

Roshan Kumar • LAST UPDATED : March 23, 2023, 10:30 am IST

Indigo Passenger Arrest: एक बार फिर हवाई जहाज में बदतमीजी का मामला समाने आया है, मामले में दो इंडियो के यात्री को गिरफ्तार किया गया है। दोनों दुबई से मुंबई की यात्रा पर थे। मुंबई पुलिस ने बताया कि मुंबई की सहार पुलिस ने दुबई से मुंबई जा रहे दो यात्रियों को कथित तौर पर शराब के नशे में फ्लाइट में हंगामा करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इंडिगो की ओर से शिकायत मिलने के बाद एफआईआर दर्ज की गई थी। गिरफ्तार यात्रियों के नाम दत्तात्रेय बापरडेकर और जॉन जॉर्ज डिसूजा हैं।

  • 9 मार्च को यात्री को सिगरेट पीते पकड़ा गया
  • विमान में पेशाब करने की भी घटना हुई
  • डीजीसीए लगातार घटनाओं पर कार्रवाई कर रहा है

मुंबई पुलिस के डीसीपी दीक्षित गेदाम ने कहा कि दो इंडिगो यात्रियों को आईपीसी की धारा 336 और विमान नियमों की धारा 21,22 और 25 के तहत नशे में होने और चालक दल के साथ दुर्व्यवहार करने के लिए गिरफ्तार किया गया। दोनों को औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया गया लेकिन धाराएं जमानती होने के कारण उन्हें थाने से ही जमानत दे दी गई। आगे की जांच चल रही है।

लगातार इस तरह की घटना

9 मार्च को इंडिगो की कोलकाता-बेंगलुरु उड़ान में के शौचालय में धूम्रपान करते पकड़े जाने के बाद एक 24 वर्षीय महिला को बेंगलुरु पहुंचने पर गिरफ्तार किया गया। वही पांच मार्च को एक अमेरिकी छात्र ने न्यूयॉर्क-नई दिल्ली अमेरिकन एयरलाइंस की उड़ान में एक सह-यात्री पर पेशाब कर दिया था। 26 नवंबर 2022 को भी न्यूयॉर्क-दिल्ली एयर इंडिया की उड़ान में लगभग ऐसी ही एक घटना हुई, जिसमें एक व्यक्ति शंकर मिश्रा ने नशे की हालत में एक बुजुर्ग महिला पर कथित तौर पर पेशाब कर दिया था। इस मामले में एयर इंडिया पर 30 लाख का जुर्माना भी लगाया था।

इंडियो ने जारी किया बयान

इंडियो ने बयान जारी कर कहा कि दुबई से मुंबई जाने वाली फ्लाइट 6ई 1088 में यात्रा कर रहे दो यात्रियों को चालक दल की कई चेतावनियों के बावजूद जहाज पर नशे की हालत में देखा गया और उन्होंने शराब का सेवन जारी रखा। उन्होंने मौखिक रूप से चालक दल और सह-यात्रियों के साथ दुर्व्यवहार किया। अनियंत्रित व्यवहार के लिए प्रोटोकॉल के अनुसार उन्हें सीआईएसएफ सुरक्षा कर्मचारियों को सौंप दिया गया। नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी है।

यह भी पढ़े-

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Delhi: यूपी से दिल्ली में ऐसे होती थी अवैध टैबलेट्स की सप्लाई, 5 आरोपी गिरफ्तार-Indianews
Fitness Tips For Pregnancy: प्रेगनेंसी की शुरुआत से ही दें फिटनेस पर ध्यान, आसानी से होगी डिलीवरी-Indianews
Lok Sabha Election: चुनाव आयोग की चेतावनी के बाद भी जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर दोहराया ये का आरोप, जानें क्या कहा-Indianews
Salaar 2 में लीड रोल को लेकर अटकलें हुई तेज, प्रभास के साथ नजर नहीं आएंगी Kiara Advani! -Indianews
Madhya Pradesh: रीवा में 9 वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म फिर हत्या, जांच जारी-Indianews
शाहिद के साथ काम करने पर ये क्या बोल गई Mrunal Thakur, एक्ट्रेस ने शेयर किया जर्सी का एक्सपीरियंस -Indianews
Lok Sabha Election: गूगल डूडल वोटिंग सिंबल के साथ मना रहा दूसरे चरण के मतदान का जश्न-Indianews
ADVERTISEMENT