Ela Bhatt Passed Away: महिला अधिकार कार्यकर्ता और समाज सेवी इला भट्ट (Ela Bhatt) का आज 89 की उम्र में निधन हो गया। उनके सहयोगियों द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, वो उम्र संबंधी बीमारियों से ग्रसित थीं। बुधवार यानी आज उन्होंने अंतिम सांस ली। बता दें कि इला भट्ट एक महिला अधिकार कार्यकर्ता थीं। साथ ही वो स्व-रोजगार महिला संघ (सेवा) की संस्थापक भी थीं। इला के निधन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) ने शोक जताया है।
जानकारी के अनुसार, इला भट्ट के निधन की पुष्टि करते हुए सेवा, भारत ने भी ट्वीट किया कि, ये अत्यंत दु:ख के साथ सूचित किया जा रहा है कि हम अपनी प्रिय और सम्मानित संस्थापक श्रीमती इलाबेन भट्ट के निधन की घोषणा कर रहे हैं। उन्होंने महिला श्रमिकों के अधिकारों को लेकर एक अग्रणी भूमिका निभाई है। हम उनकी विरासत को आगे बढ़ाने की कोशिश करते रहेंगे।
वहीं पीएम मोदी ने शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट कर लिखा, “इलाबेन भट्ट के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ। उन्हें युवाओं के बीच महिला सशक्तिकरण, समाज सेवा और शिक्षा को बढ़ावा देने के उनके कार्यों के लिए लंबे समय तक याद किया जाएगा। उनके परिवार के सदस्यों और प्रशंसकों के प्रति संवेदना। ओम शांति”
ઇલાબેન ભટ્ટના અવસાનથી દુઃખ થયું. મહિલા સશક્તિકરણ, સમાજ સેવા અને યુવાનોમાં શિક્ષણને આગળ વધારવા માટેના પ્રયાસો માટે તેઓને દીર્ઘકાળ સુધી યાદ રાખવામાં આવશે. તેમના પરિવારજનો તથા પ્રશંસકો પ્રત્યે સંવેદના. ૐ શાંતિ…॥
— Narendra Modi (@narendramodi) November 2, 2022
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.