होम / Poland: पोलैंड में रूस पंजीकृत वाहनों का प्रवेश बंद, यूरोपीय संघ के फैसले को लागू किया, यूनियन ने लगाया है बैन

Poland: पोलैंड में रूस पंजीकृत वाहनों का प्रवेश बंद, यूरोपीय संघ के फैसले को लागू किया, यूनियन ने लगाया है बैन

Roshan Kumar • LAST UPDATED : September 17, 2023, 8:04 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़), Poland, दिल्ली: अल जज़ीरा की रिपोर्ट के अनुसार, पोलैंड ने यूरोपीय संघ के एक निर्देश को लागू करना शुरू कर दिया है। रूस के खिलाफ प्रतिबंधों की श्रृंखला में यह EU के नवीनतम प्रतिबंधों में से एक है। नए बैन के अनुसार, पोलैंड ने सभी रूसी-पंजीकृत यात्री वाहनों को देश में प्रवेश करने से रोक दिया है।

यूरोपीय संघ के निर्णय के अनुसार, रूसी संघ के पंजीकरण वाले मोटर वाहनों को अब 27-सदस्यीय ब्लॉक के क्षेत्र में प्रवेश करने से प्रतिबंधित कर दिया गया है। पोलिश आंतरिक मंत्री मारियस कामिंस्की ने शनिवार को एक घोषणा में कहा, “रूस में पंजीकृत कार को पोलैंड में प्रवेश करने का कोई अधिकार नहीं है। प्रतिबंध आधिकारिक तौर पर आधी रात को लागू हुआ।”

अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा

अल जज़ीरा के अनुसार, कमिंसकी ने आगे बताया, “यह यूक्रेन में क्रूर युद्ध के संबंध में रूस और उसके नागरिकों पर लगाए गए प्रतिबंधों का एक और तत्व है, इस तथ्य के कारण कि रूसी राज्य आज अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा है।” इससे पहले एस्टोनिया, लातविया और लिथुआनिया सहित बाल्टिक राज्यों ने अपने देश में रूसी लाइसेंस प्लेट वाले वाहनों पर प्रतिबंध लगा दिया था।

सभी सीमा के देश

यह सभी नाटो देश है और रूस के साथ सीमा साझा करते हैं। ये बाल्टिक राज्य रूस और उसके राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की कड़ी आलोचना के लिए जाने जाते हैं। एस्टोनियाई आंतरिक मंत्री लॉरी लानेमेट्स ने जोर देकर कहा कि रूस के खिलाफ प्रतिबंधों का लक्ष्य आक्रामक देश को अपनी सीमाओं पर पीछे हटने के लिए मजबूर करना है।

यह भी पढ़े-

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.